Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कार्बन तंतु

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|कार्बन तंतुओं से बुना वस्त्र कार्बन तंतु (carbon fibre) ५-१० माइक्रोमीटर का व्यास रखने वाले रेशे होते हैं जिनका अधिकांश भाग कार्बन परमाणुओं का बना हुआ हो। इन रेशो का निर्माण कार्बन परमाणुओं को ऐसे क्रिस्टलों में जोड़कर के होता है जो रेशे के लम्बे अक्ष से समानांतर व्यवस्थित हों। इस पंक्तियोजना से रेशे को एक बड़ा बल-घनफल अनुपात (strength-to-volume ratio) मिल जाता है और यह अपने आकार के लिए बहुत ताकत रखता है। ऐसे हज़ारों रेशों को लेकर उन्हें सूत्रों में पिरोया जा सकता है और इन सूत्रों को बुनकर कपड़े-जैसे टुकड़ों का निर्माण भी करा जा सकता है। http://www.acs.org/content/acs/en/education/whatischemistry/landmarks/carbonfibers.html High Performance Carbon Fibers American Chemical Society National Historic Chemical Landmarks April 26, 2014 https://web.archive.org/web/20140427100035/http://www.acs.org/content/acs/en/education/whatischemistry/landmarks/carbonfibers.html 27 अप्रैल 2014 dead कार्बन तंतु अपनी उच्च सख़्ती, उच्च तनाव पुष्टि, कम भार, उच्च रासायनिक दृढ़ता (यानि अन्य रसायनों से विकृत न होना), उच्च तापमान सहनशीलता और कम तापीय प्रसार (गरम होने पर फैलना) के लिए जाने जाते हैं। इसलिए वे वांतरिक्ष (एरोस्पेस), सिविल अभियांत्रिकी, सैनिक कार्यों और रेस-इत्यादि में प्रयोग गाड़ियों व साइकलों में प्रयोग होते हैं। इनकी एक कमी यह है कि कांच तंतु और प्लास्टिक तंतु की तुलना में इन्हें बनाना अधिक महंगा होता है। इसलिए इन्हें अक्सर अन्य प्रकार के तंतुओं के साथ मिलाकर बनाया जाता है।"Carbon Fiber Composites," Deborah Chung, Butterworth-Heinemann, 2012, ISBN 9780080500737 इन्हें भी देखें कांच तंतु कार्बन रेशा सन्दर्भ श्रेणी:कार्बन अवरूप श्रेणी:कृत्रिम रेशे श्रेणी:बुने वस्त्र श्रेणी:बिन-बुने वस्त्र श्रेणी:जाल वस्त्र