411 REFERENCE · Wikipedia
पेत्र शेलोखोनोव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2021
जीवनी
पेत्र शेलोखोनोव यूक्रेनी, लिथुआनियाई, बेलारूसी और पोलिश वंश के थे। वह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी आधिपत्य से बच गए। युद्ध के दौरान पेट्र श्लोखोनोव का चहरा बंदूक की गोली से घायल हो गया, लेकिन चेहरे पर इस घाव के निशान ने उन्हें अभिनेता बनने से नहीं रोका।
पेट्र शेलोखोनोव पक्षपाती प्रतिरोध में शामिल हो गए। उन्होंने 1943 में अपना कठपुतली थिएटर बनाया और हिटलर की व्यंग्यात्मक नकल की। 1945 में उन्होंने किएव संगीत कंज़र्वेटरी में एक पियानो की शिक्षा प्रारंभ की। 1950 के दशक में, वह साइबेरिया के शहर इर्कुत्स्क चले गए। वहाँ, उन्होंने इरकुत्स्क ड्रामा स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में काम किया।
पेट्र श्लोखोनोव रूस में पाँच थिएटर कंपनियों के सदस्य थे। उन्होंने मंच पर, फिल्मों में और टेलीविजन पर अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियों में भी भूमिकाएँ निभाईं। उनका अभिनय करियर 50 साल से अधिक समय तक चला और उन्होंने शेक्सपियर के राजकुमार हैमलेट से लेकर सोवियत तानाशाह लेनिन तक के विभिन्न किरदार निभाए।
1989-1992 के दौरान, उन्होंने पीटर यूस्टिनोव द्वारा लिखित और निर्देशित फोटो फिनिश में प्रमुख भूमिका (सैम) निभाई। 1993-94 के दौरानी उन्होंने नील साइमन के नाटक बेयरफुट इन दी पार्क में में विक्टर वेलास्को की प्रमुख भूमिका निभाई। 1996-1997 में, पेट्र श्लोखोनोव ने लियो टॉलस्टॉय की ऐना कारेनिना में एक सहायक भूमिका निभाई, जिसमें सोफ़ी मारसू और शौन बीन ने अभिनय किया।
सन्दर्भ
पेत्र शेलोखोनोवe
0791282 Petr Shelokhonov