Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अतितप्त जल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|प्रेशर कुकर अतितप्त जल बनाता है। यही अतितप्त जल भोजन को जल्दी पकाने के लिये जिम्मेदार है। सामान्य अवस्था में पानी का क्वथनांक 100 °C है। यदि जल का दाब एक वायुमण्डल से बढ़ाकर उसे गरम किया जाय तो यह १०० डिग्री से से अधिक ताप पर भी द्रव बना रह सकता है। १०० डिग्री से अधिक ताप वाले इसी जल को अतितप्त जल (Superheated water) कहते हैं। इसे 'दाबित गर्म जल' या 'सबक्रिटिकल जल' भी कहते हैं। अतितप्त जल का ताप १०० डिग्री सेल्सियस से लेकर जल के क्रांतिक बिन्दु (374 °C) के बीच कुछ भी सम्भव है। अतितप्त जल के बहुत से रासायनिक गुण सामान्य जल से भिन्न होते हैं। इन्हें भी देखें अतितप्त भाप अतितापन बाहरी कड़ियाँ The International Association for the Properties of Water and Steam Calculator for vapour pressure and enthalpy of superheated water. श्रेणी:जल