411 REFERENCE · Wikipedia
लायर बर्ड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|250px|एक सुन्दर लायर बर्ड
लायर बर्ड (वीणापक्षी- क्योंकि इसके नर पक्षी की पूंछ वीणा के आकार की होती है।) संसार के सबसे सुन्दर पक्षियों में से है जो केवल आस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह नकल करने में बड़ा ही कुशल है। यह दूसरे पक्षियों के गाने, कुत्तों के भौंकने तथा कारों के हॉर्न की आवाज, चेनसऑ, की भी नकल कर लेता है।http://www.dailymail.co.uk/pages/live/articles/showbiz/tvandsoap.html?in_page_id=1887&in_article_id=385372 The nation's favourite David Attenborough moment - Daily Mail article 5 जनवरी 2009 https://web.archive.org/web/20070929145105/http://www.dailymail.co.uk/pages/live/articles/showbiz/tvandsoap.html?in_page_id=1887&in_article_id=385372 29 सितंबर 2007 live यह सीटी की आवाज भी निकालता है। मादा पक्षी से नर पक्षी लंबा एवं बड़ा होता है। नर पक्षी की पूंछ बहुत खूबसूरत है। जाड़े के मौसम में नर पक्षी गीत गाकर मादा को अपनी ओर आकर्षित करता है। मादा एक ही अंडा देती है। मादा अंडे को ५० दिन तक सेती है जिसके बाद उसमें से बच्चा निकलता है। मादा ही उसकी देखभाल करती है। यह पक्षी कीट-पतंगो, केंचुआ, मकड़ियों को खाता है। यह एक शर्मीला पक्षी है तथा आसानी से प्रकृति में दिखाई नहीं देता है। इसकी आवाज से ही इसकी उपस्थिति को जाना जा सकता है। मादा पक्षी भी आवाज की नकल करने में कुशल है परन्तु यह बहुत कम बोलती है।- "passeriform" article, Encyclopædia Britannica Online, 2005.- Reader's Digest - Complete Book of Australian Birds, 1976.-Favourite Australian Birds, Bay Books, 1998.
प्रजातियाँ
इसकी दो प्रजातियाँ हैं सुपर्ब लायर बर्ड तथा अलबर्ट्स लायर बर्ड
सन्दर्भ
श्रेणी:पक्षी