411 REFERENCE · Wikipedia
होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इन्दौर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|इन्दौर का होलकर विज्ञान महाविद्यालय
होलकर विज्ञान महाविद्यालय इन्दौर का एक महाविद्यालय है जिसमें विज्ञान विषयों की शिक्षा की अच्छी व्यवस्था है। यह महाविद्यालय इन्दौर में आगरा-बम्बई मार्ग पर भवंरकुँआ चौराहे के पास है।
10 जून 1891 में होलकर वंश के महाराजा शिवाजीराव
होलकर ने इसकी आधारशिला रखी।यह 36 एकड के भू भाग में फैला हुआ है एवं वर्तमान में गणित एवं जीवविज्ञान संकाय के 10 से अधिक विभाग संचालित है।यशवंत हाल, रेड बिल्डिंग,एकेडमिक हाल यहां के प्रमुख शिक्षण और साहित्यिक केंद्र है।वर्तमान में यहां पर स्नातक और स्ातकोत्तर के 30 से अधिक पाठयक्रम संचालित हो रहे हैं।
1985 में इस महाविद्यालय को आदर्श(माॅडल) का जबकि 1988 में यह स्वशासी(आटोनामस) का दर्जा दिया गया।
वर्ष 2015-2016 में इसे नेक NACC द्वारा 'ए' ग्रेड प्रदान किया गया है।
वर्तमान में लगभग 4000 विद्यार्थी यहाँ अध्ययनरत है।
श्रेणी:शिक्षण संस्थान