Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रोद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर College of Technology & Engineering, Udaipur.png 220 नित्यं कुरु कर्म त्वम् १९६४ राजकीय डॉ. एस.एस. राठौड़ उदयपुर राजस्थान भारत Urban http://www.ctae.ac.inप्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर (CTAE), उदयपुर, राजस्थान, भारत में स्थित एक सार्वजनिक अभियांत्रिकी महाविद्यालय है।CTAE Udaipur Wikipedia http://www.ctae.ac.in publisher-Utsav Ravi 2 May 2006 https://web.archive.org/web/20060526232000/http://ctae.ac.in/ 26 मई 2006 dead यह देश के सबसे पुराने, प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी संस्थानों में से है। यह महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है। इतिहास प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (CTAE) राजस्थान सरकार द्वारा कृषि अभियांत्रिकी  में स्नातक  पाठ्यक्रम के साथ स्थापित किया गया था। यह आरम्भ में राजस्थान के कृषि महाविद्यालय परिसर में था और १९६८ में अपने वर्तमान विश्वविद्यालय परिसर स्थानांतरित हुआ। १९७५-७६ में उदयपुर पॉलिटेक्निक  कि शैक्षणिक और भौतिक सुविधा को भी राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया। राज्य में औद्योगिक और मानव संसाधन विकास को देखते हुए अतिरिक्त डिग्री कार्यक्रमों को भी जोड़ा गया। सभी डिग्री पाठ्यक्रम एआईसीटीई से अनुमोदित हैं। अन्य पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। स्थिति यह महाविद्यालय उदयपुर नगर रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल से ७ किमी और राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से २ किमी की दूरी पर स्थित है। विभाग महाविद्यालय में निम्नलिखित विभाग हैं: कंप्यूटर विज्ञान और अभियांत्रिकी विभाग विद्युत् अभियांत्रिकी विभाग इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी विभाग कृषि मशीनरी और शक्ति अभियांत्रिकी विभाग यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग खनन अभियांत्रिकी विभाग प्रसंस्करण और खाद्य अभियांत्रिकी विभाग अक्षय ऊर्जा स्रोत अभियांत्रिकी विभाग मृदा एवं जल अभियांत्रिकी विभाग सिविल अभियांत्रिकी विभाग सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मूलभूत विज्ञान विभाग  परिसर महाविद्यालय में निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं हैं: पूरी तरह से सुसज्जित प्रयोगशालाएँ, आधुनिक पुस्तकालय, कैफेटेरिया, चिकित्सा सुविधा, शैक्षणिक/प्रशासनिक ब्लॉक, खेल की सुविधा, कार्यशालाएं, छात्रावास की सुविधा, इत्यादि। छात्रावास कॉलेज के चार विद्यार्थी छात्रावास और एक वैज्ञानिक छात्रावास हैं जो कि अध्ययन के लिए घरेलू माहौल और उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराने वाले हैं। सभी छात्रावासों में शुद्ध पानी कूलर, टीवी, गीजर और अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। छात्रावास के छात्रों को दिन-रात इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान कि गयी है। श्रेणी  Careers360 पत्रिका द्वारा प्रदान की गयी ग्रेड एएए के साथ प्रोद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय, उदयपुर (CTAE), २०१३ में राजस्थान का सर्वोत्तम अभियांत्रिकी महाविद्यालय था।https://engineering.careers360.com/top-engineering-colleges-in-rajasthan-2013 Top Engineering Colleges in Rajasthan 2013 https://www.careers360.com 2017-12-08 en https://web.archive.org/web/20171209053607/https://engineering.careers360.com/top-engineering-colleges-in-rajasthan-2013 9 दिसंबर 2017 dead CTAE को तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय संस्थान, चंडीगढ़ के द्वारा वर्ष २०१२-१३ के उत्तरी क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ अभियांत्रिकी महाविद्यालय के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। CTAE को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF), मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत द्वारा अखिल भारतीय श्रेणीकरण में ८२वां स्थान दिया गया है। https://www.nirfindia.org/engg MHRD, National Institute Ranking Framework (NIRF) www.nirfindia.org 2017-12-08 https://web.archive.org/web/20161016090334/https://www.nirfindia.org/engg 16 अक्तूबर 2016 dead राजस्थान के अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में आई.आई.टी जोधपुर और एम.एन.आई.टी. जयपुर के बाद CTAE ३रे स्थान पर है। प्रशासनिक संरचना उपकुलपति, MPUAT डीन और अध्यक्ष, प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी संकाय विभागों के प्रमुख सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट के अधिकार