Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लिडन द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

74 25 S 20 45 W title type:isle_region:AQ_source:GNISलिडन द्वीप (Lyddan Island) पूर्वी अंटार्कटिका में रीज़र-लार्सन हिमचट्टान के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर खड़ा है और उस हिमचट्टान को ब्रंट हिमचट्टान से अलग करता है। यह द्वीप लगभग ८० किमी चौड़ा है और इसकी आकृति में तीन भुजाएँ हैं। यह द्वीप रानी मौड धरती क्षेत्र के राजकुमारी मारथा तट (Princess Martha Coast) से लगभग ३७ किमी की दूरी पर सागर में स्थित है। भौगोलिक रूप से यह कोट्स धरती क्षेत्र का भाग है।"Lyddan Islandमार्च 2024 InternetArchiveBot ". Geographic Names Information System. United States Geological Survey. Retrieved 2013-07-11. द्वीप या बर्फ़ का उभार लिडन द्वीप हमेशा बर्फ़ से ढका रहता है। इसपर अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिकों को शक़ है कि बर्फ़ के नीचे जो ज़मीन की सतह है वह समुद्र सतह से नीचे है। यानि सम्भव है कि यह द्वीप है ही नहीं बल्कि एक स्थान पर उठे हुए समुद्र के फ़र्श पर बर्फ़ का जमावड़ा है।"Atlas of Antarctica: Topographic Maps from Geostatistical Analysis of Satellite Radar Altimeter Data," Ute Christina Herzfeld, Springer Science & Business Media, 2012, ISBN 9783642185151 इन्हें भी देखें रीज़र-लार्सन हिमचट्टान ब्रंट हिमचट्टान कोट्स धरती रानी मौड धरती सन्दर्भ श्रेणी:कोट्स धरती श्रेणी:अंटार्कटिका के द्वीप