411 REFERENCE · Wikipedia
तलाल अकबर बुगती
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तलाल अकबर बुगती (उर्दू: طلال اکبر بگٹی; मार्च 17, 1952 – अप्रैल 26, 2015) बलूचिस्तान के बुगती जनजाति के नेता एवं जम्हूरी वतन पार्टी के २००६ से २०१५ तक अध्यक्ष थे।
तलाल का जन्म 17 मार्च 1952 को डेरा बुगती में हुआ था। उन्होंने लाहौर के एटिसन कालेज से शिक्षा प्राप्त की। नवाबजादा तलाल अकबर बुगती बलूचिस्तान के पूर्व गवर्नर नवाब अकबर बुगती के बेटे थे जिनकी वर्ष 2006 में डेरा बुगती की पहाड़ियों में एक सैन्य अभियान में हत्या कर दी गयी थी।
श्रेणी:बलूचिस्तान के राजनेता