411 REFERENCE · Wikipedia
हैप्लोराइनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हैप्लोराइनीHaplorhini 63 0पैलियोसीन–वर्तमान Totenkopfaeffchen.jpg 220px साधारण गिलहरी बंदर जंतु रज्जुकी (Chordata) स्तनधारी (Mammal) नरवानर (Primate) हैप्लोराइनी (Haplorhini) उपगण सिमिफ़ोर्मीस (बंदर व कपि)
टार्सिफ़ोर्मीस (टार्सियर)
हैप्लोराइनी (Haplorhini) या शुष्क-नाक नरवानर (dry-nosed primates) नरवानर गण (प्राइमेट) का एक क्लेड है जिसमें टार्सियर और सिमियन (बंदर व कपि) आते हैं। मानव भी एक प्रकार का महाकपि है इसलिये वह भी हैप्लोराइनी की श्रेणी में आता है। हैप्लोराइनी लगभग ६.३ करोड़ वर्ष पूर्व स्ट्रेपसिराइनी (Strepsirrhini) से क्रमविकास (इवोल्यूशन) द्वारा अलग हो गये थे।Groves, C.P. (2005). "Order Primates https://web.archive.org/web/20121024075148/http://www.bucknell.edu/msw3/browse.asp?id=12100761 24 अक्तूबर 2012 ". In Wilson, D.E.; Reeder, D.M. Mammal Species of the World: A Taxonomic and Geographic Reference (3rd ed.) https://web.archive.org/web/20140526180857/http://www.google.com/books?id=JgAMbNSt8ikC 26 मई 2014 . Johns Hopkins University Press. pp. 179–180. ISBN 978-0-8018-8221-0. OCLC 62265494.
स्ट्रेपसिराइनी (जिनमें माडागास्कर के लीमर और भारत व दक्षिणपूर्वी एशिया के लोरिस शामिल हैं) की तुलना में हैप्लोराइनी में कई अंतर आ गये। हैप्लोराइनी क्लेड के प्राणियों में विटामिन सी बना सकने वाला प्रकिण्व (एन्ज़ाइम) नहीं रहा जिस कारणवश उन्हें विटामिन-सी युक्त भोजन खाने की आवश्यकता होती है।Pollock J. I. Mullin, R. J. 1987 Vitamin C biosynthesis in prosimians: Evidence for the anthropoid affinity of Tarsius https://archive.org/details/american-journal-of-physical-anthropology_1987-05_73_1/page/65 American Journal of Physical Anthropology 73 1 65–70 10.1002/ajpa.1330730106 3113259 उनका ऊपरी होंठ नाक से अलग हो गया जिस से उनके चेहरों पर भाव प्रकट करने की बहुत क्षमता आ गई। अपने शरीर की तुलना में उनका मस्तिष्क भी अधिक बड़ा बन गया और सुनने और सूंघने के स्थान पर दृष्टि उनकी मुख्य बोध शक्ति बन गई।
इन्हें भी देखें
स्ट्रेपसिराइनी
नरवानर गण
कपि
सन्दर्भ
श्रेणी:नरवानर वर्गीकरण