Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूनाइटेड जिहादी काउंसिल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यूनाइटेड जिहादी काउंसिल, जिसको मुताहिदा जिहाद काउंसिल (MJC) भी कहते हैं , 1994 में बना चरमपंथी जिहादी संगठन है। इस संगठन के प्रमुख 60 साल के मोहम्मद यूसुफ़ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन हैं, जो जम्मू और कश्मीर के सबसे बड़े और पुराने चरमपंथी संगठन हिज़बुल मुजाहिदीन के भी मुखिया हैं। इस संगठन को कश्मीर में भारतीय शासन के खिलाफ लड़ रहे विभिन्न सशस्त्र उग्रवादी समूहों को एकजुट करने और उन के प्रयासों को केंद्रित करने के लिए बनाया गया था। इससे  हथियार, गोला बारूद, प्रचार सामग्री और संचार जैसे संसाधनों के वितरण को और अधिक सुव्यवस्थित बना दिया। इससे विभिन्न जिहादी समूहों का समन्वय और उनके संसाधनों को भारतीय प्रशासित कश्मीर के अंदर सैन्य महत्व के ठिकानों पर जानकारी एकत्र करने, योजना के संचालन और स्ट्राईककरने के लिए पूल करना भी आसान बना दिया है।[citation needed] श्रेणी:जिहादी संगठन