411 REFERENCE · Wikipedia
तहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तहर (जंगली बकरी) Himalaja-Tahr.JPG हिमालयी तहर जंतु रज्जुकी स्तनपाई आर्टिओडैक्टिला ढोर प्रजाति हॅमिट्रैगसनीलगिरिट्रैगसअरैबिट्रैगस
तहर जंगली बकरी से संबंधित बड़े एशियाई द्विखुरीगणों की तीन प्रजातियां हैं। अभी हाल तक ऐसा माना जाता था कि तीनों प्रजातियाँ आपस में सम्बन्धित हैं और इन तीनों प्रजातियों को एक ही प्रजाति, हॅमिट्रैगस में रखा गया था। आनुवांशिक अध्ययन ने साबित कर दिया है कि पहले विचार के विरुद्ध तीनों तहर आपस में संबंधित नहीं हैं। अब इनको तीन अलग प्रजाति के सदस्य के रूप में माना जाता है, हॅमिट्रैगस अब हिमालयी तहर के लिए, नीलगिरि तहर के लिए नीलगिरिट्रैगस और अरेबियाई तहर के लिए अरैबिट्रैगस नाम दिये गये हैं।Ropiquet, A. & Hassanin, A. 2005. Molecular evidence for the polyphyly of the genus Hemitragus (Mammalia, Bovidae). Molecular Phylogenetics and Evolution 36(1):154-168
जबकि ओमान की अरेबियाई तहर और नीलगिरि तहर के आवास का इलाका संकुचित हो गया है और यह माना जाता है कि दोनों ही आबादियाँ विलुप्तप्राय हैं वहीं हिमालयी तहर व्यापक क्षेत्र में फैली हुयी है और इसको न्यूज़ीलैण्ड के सदर्न ऐल्प्स में भी रोपित कर दिया गया है जहाँ अब इनका सुनियोजित रूप से शिकार किया जाता है और ऐसा माना जाता है कि इनका मांस काफ़ी स्वादिष्ट होता है।http://www.doc.govt.nz/conservation/threats-and-impacts/animal-pests/animal-pests-a-z/ संग्रहीत प्रति 19 जून 2013 https://web.archive.org/web/20130624064648/http://www.doc.govt.nz/conservation/threats-and-impacts/animal-pests/animal-pests-a-z/ 24 जून 2013 dead इसकी एक आबादी दक्षिण अफ़्रीका के टेबल माउन्टेन में भी पाई जाती है जो सन् १९३० में चिड़ियाघर से भागे जोड़े के वंशज हैं।
न्यूज़ीलैण्ड में इसका मांस बहुत ही उच्च स्तर का माना जाता है और वहाँ इसके शिकार को एक महंगा खेल माना जाता है क्योंकि गाइड के साथ शिकार के लिए जाने से यह काफ़ी महंगा साबित होता है। दक्षिणी ऐल्प्स में सर्दियों के वक़्त भी यह हिम रेखा के ऊपर ही रहना पसन्द करते हैं और भोजन के लिए रात के समय ही आते हैं जो इनके लिए सुरक्षित समय होता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:पालित पशु
श्रेणी:पशुधन
श्रेणी:पशु