411 REFERENCE · Wikipedia
गया मुण्डा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गया मुण्डाGaya Munda मृत्यु - 6 जनवरी 1900 सरदार गया मुण्डा ऐटकीडीह, वर्तमान खूंटी जिला, झारखण्ड ऐटकीडीह, वर्तमान खूंटी जिला, झारखण्ड माकी मुंडा मुंडा विद्रोह (उलगुलान आंदोलन) भारतीय
गया मुण्डा (मृत्यु - 6 जनवरी 1900) एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे।http://indianculture.gov.in/digital-district-repository/district-repository/gaya-munda Gaya Munda INDIAN CULTURE en 2023-07-08 उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखण्ड) में बिरसा मुंडा के नेतृत्व में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें धरती आबा बिरसा मुंडा का सेनापति भी कहा जाता था।https://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-gaya-munda-had-given-competition-to-british-was-commander-of-birsa-munda-22213771.html Jharkhand Trible Pride गया मुंडा ने अंग्रेजों को दी थी टक्कर धरती आबा बिरसा मुंडा के थे सेनापति - Gaya Munda had given competition to British was commander of Birsa Munda Jagran hi 2023-07-08
जीवनी
मुण्डा का जन्म वर्तमान झारखण्ड राज्य के खूंटी जिले के ऐटकीडीह गांव में एक मुण्डा परिवार में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम मांकी मुंडा था और उनके तीन पुत्र और एक पुत्री थी। जिनमें से एक पुत्र का नाम सानरे मुंडा था।
1900 में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंदोलन के दौरान, गया मुंडा के पूरे परिवार को सजा दी गई थी।https://www.livehindustan.com/jharkhand/ranchi/story-gaya-munda-had-given-martyrdom-in-the-fight-with-the-british-5503378.html अंग्रेजों से लड़ाई में सपरिवार शहादत दी थी गया मुंडा ने Hindustan hindi 2023-07-08
ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन
गया मुंडा बिरसा मुंडा के समर्थक थे, उन्होंने बिरसा के नेतृत्व में अनेक लड़ाई लड़ी।https://books.google.co.in/books?id=xkhuAAAAMAAJ&q=Gaya+munda&dq=Gaya+munda&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwiJ1fyYtf__AhUR2DgGHSlIBxsQ6AF6BAgLEAM#Gaya%20munda Birsa Munda Jayanti Souvenir 1995 Birsa Munda Jayanti Samaroh Samiti en 5 जनवरी 1900 को गया मुण्डा ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा के लिए ऐटकीडीह गांव में एक बैठक बुलाई, जिसमें लगभग 60 लोग शामिल हुए। ब्रिटिश पुलिस को बैठक की सूचना मिल चुकी थी। दो कॉस्टेबल और तीन चौकीदार गया मुण्डा को पकड़ने पहुंचे। गया मुंडा और उनके साथियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया, उन्होंने जयराम नामक एक कॉस्टेबल की हत्या कर दी। यह ब्रिटिश सरकार के खिलाफ गया मुंडा के नेतृत्व में पहल आंदोलन था।https://books.google.co.in/books?id=Q6QFEAAAQBAJ&pg=PT70&dq=Gaya+munda&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwiJ1fyYtf__AhUR2DgGHSlIBxsQ6AF6BAgHEAM#v=onepage&q=Gaya%20munda&f=false Biography of Birsa Munda: Bestseller Book by Gopi Krishna Kunwar: Biography of Birsa Munda Kunwar Gopi Krishna 2021-01-01 Prabhat Prakashan enhttps://books.google.co.in/books?id=AEg1DwAAQBAJ&pg=PT60&dq=Gaya+munda&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwiJ1fyYtf__AhUR2DgGHSlIBxsQ6AF6BAgGEAM#v=onepage&q=Gaya%20munda&f=false BIRSA MUNDA A.K.Dhan 2017-08-29 Publications Division Ministry of Information & Broadcasting 978-81-230-2544-5 en
घटना की सूचना पाकर, बंदगांव के तत्कालीन उपायुक्त स्ट्रीटफिल्ड ऐटकीडीह गांव पहुंचे। पुलिस बल और गया मुंडा के बीच एक बार फिर लड़ाई हुआ। इस दौरान गया मुंडा घायल हो गए। उपायुक्त स्ट्रीटफिल्ड के आदेश पर उनके घर को जला दिया गया। उन्हें उनकी पत्नी माकी मुंडा, पुत्र, पुत्री और पुत्रवधू सहित बंदी बना लिया गया।https://books.google.co.in/books?id=5TKAEAAAQBAJ&pg=PT203&dq=Gaya+munda&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwiJ1fyYtf__AhUR2DgGHSlIBxsQ6AF6BAgDEAM#v=onepage&q=Gaya%20munda&f=false Revolutionaries of India Part-I (The Life and Times of Chandrashekhar Azad/ The Life and Times of Bhagat Singh/ The Life and Times of Birsa Munda) (Set of 3 Books): Bestseller Book by Bharat Bhushan; Mahesh Sharma; Gopi Krishna Kunwar: Revolutionaries of India Part-I (The Life and Times of Chandrashekhar Azad/ The Life and Times of Bhagat Singh/ The Life and Times of Birsa Munda) (Set of 3 Books) Bhushan Bharat Sharma Mahesh Kunwar Gopi Krishna 2022-08-08 Prabhat Prakashan enhttps://books.google.co.in/books?id=PUtuAAAAMAAJ&q=Gaya+munda&dq=Gaya+munda&hl=en&newbks=1&newbks_redir=0&source=gb_mobile_search&ovdme=1&sa=X&ved=2ahUKEwiJ1fyYtf__AhUR2DgGHSlIBxsQ6AF6BAgKEAM#Gaya Birsa Munda, 1872-1900 Singh K. S. 2002 National Book Trust, India 978-81-237-3796-6 en 6 जनवरी 1900 को गया मुंडा और उनके पुत्र सानरे मुंडा को फांसी दिया गया। उनके दूसरे पुत्र को आजीवन कारावास की सजा दी गई, जबकि उनकी पत्नी, तीसरे पुत्र, पुत्री और पुत्रवधू को कारावास भेज दिया गया।
इन्हें भी देखें
बिरसा मुंडा
सन्दर्भ
श्रेणी:आदिवासी
श्रेणी:भारतीय (आदिवासी)
श्रेणी:झारखंड
श्रेणी:१९०० में निधन