Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल्वा म्यर्दल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|250px|अल्वा म्यर्दल अल्वा रेइमेर म्यर्दल (३१ जनवरी १९०२ - १ फ़रवरी १९८६) एक स्वीडिश समाजशास्त्री और राजनीतिज्ञ थीं। वह १९८२ में नोबेल शांति पुरस्कार मिला। इन्होंने १९२४ में गुन्नार म्यर्दल से शादी की। उप्साला में जन्मी अल्वा १९३० के दशक में पहली बार लोगों की निगाह में आईं। अल्वा ने स्वीडन कल्याणकारी राज्य के निर्माण में अहम भूमिका अदा की थी। अपने पति गुन्नार म्यर्दल के साथ मिलकर १९३४ में जनसंख्या से जुड़े सवाल पर 'Crisis in the Population Question' नामक किताब लिखी, जिसमें लोगों के व्यक्तिगत उत्थान के लिए सामाजिक सुधार पर जोर दिया गया था। इन्हें वर्ष १९८१ में इनके पति गुन्नार म्यर्दल के साथ जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रेणी:समाजशास्त्री श्रेणी:राजनीतिज्ञ श्रेणी:नोबल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता