Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लूसी अय्यूब

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लूसी अय्यूब Lucy Ayoub.jpg लूसी अय्यूब 2020 में 1992 6 21 हाइफ़ा, इज़रायल टेलीविज़न प्रस्तोता , रेडियो प्रस्तोता 2016–वर्तमान इज़राइली पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (2016–2021)केशेत मीडिया ग्रुप (2021–वर्तमान) तेल अवीव विश्वविद्यालय लूसी अय्यूब (لوسي أيوب; לוסי איוב; जन्म: 21 जून 1992) इज़राइली टेलीविज़न प्रस्तोता, कवि और रेडियो होस्ट हैं। वह पहले इज़राइली पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (आईपीबीसी) में थीं और वर्तमान में केशेत मीडिया ग्रुप के लिए काम कर रही हैं। लूसी ने अस्सी अजार, बार रेफेली और एरेज़ ताल के साथ यूरोविज़न सॉन्ग कॉन्टेस्ट 2019 की सह-मेजबानी की थी।Kavaler Ron Meet the Eurovision 2019 hosts: Bar Refaeli, Erez Tal, Assi Azar and Lucy Ayoub https://wiwibloggs.com/2019/01/25/meet-the-eurovision-2019-hosts-bar-refaeli-erez-tal-assi-azar-and-lucy-ayoub/230316/ 2 जुलाई 2024 wiwibloggs 25 जनवरी 2019 करियर लूसी का जन्म हाइफ़ा, इज़राइल में हुआ था। वह अरब ईसाई पिता और एक अश्केनाज़ी यहूदी माँ की बेटी हैं। उनकी माँ ने अपनी शादी के बाद ईसाई धर्म अपना लिया था। लूसी का एक भाई और तीन बहनें हैं। उनकी नानी फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की बेटी थीं। वह 1948 अरब-इजरायल युद्ध के दौरान लेबनान भाग गए थे। बाद में उन्हें लूसी ख़यात नाम की एक समृद्ध अरब-ईसाई महिला ने गोद ले लिया था। उनके नाना-नानी होलोकॉस्ट से बचे थे। लूसी अपने परिवार के अलग-अलग सदस्यों के साथ ईसाई और यहूदी दोनों त्योहार मनाती हैं। जबकि व्यक्तिगत रूप से वह नास्तिक हैं। उन्होंने अरबी और हिब्रू दोनों में कहानियाँ और कविताएँ लिखीं हैं। लूसी को इज़राइल रक्षा बलों में भर्ती किया गया था, जहाँ उन्होंने दो साल तक इज़राइली वायु सेना में फ़्लाइट सिम्युलेटर प्रशिक्षक के रूप में काम किया।https://www.haaretz.com/israel-news/culture/.premium.MAGAZINE-jewish-arab-slam-poet-a-hit-in-person-and-on-youtube-1.5403462 Jewish-Arab Slam Poet a Hit in Person and on YouTube Shachar Atwan 29 जून 2016 Haaretz 26 जनवरी 2019 2016 से, उन्होंने तेल अवीव विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र, राजनीति, अर्थशास्त्र और कानून का अध्ययन किया है। 2016 में ही, वह इज़राइली पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (आईपीबीसी) में शामिल हो गईं। नवंबर 2021 में, उन्होंने आईपीबीसी छोड़कर निजी प्रसारणकर्ता केशेत के यहाँ काम करना शुरू किया।לוסי איוב נפרדת: "דרך לא קלה, הזמן להמשיך הלאה" http://www.ice.co.il/tv/news/article/835546 2022-03-24 Ice 15 नवंबर 2021 he सन्दर्भ श्रेणी:1992 में जन्मे लोग श्रेणी:इज़राइल के लोग श्रेणी:अरब लोग श्रेणी:जीवित लोग