411 REFERENCE · Wikipedia
भारत बिल भुगतान प्रणाली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत बिल भुगतान प्रणाली(अंग्रेज़ी-Bharat Bill Payment System, BBPS) भारत की एक समन्वित बिल भुगतान प्रणाली है जो ग्राहकों को एक सुविधाजनक तरीके से भिन्न भिन्न प्रकार के बिल, फीस आदि का भुगतान एक ही स्थान पर करने की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस हेतु ग्राहक को एजेंट्स के नेटवर्क, विभिन्न प्रकार के भुगतान माध्यम तथा भुगतान की तुरंत पुष्टि की सुविधा मिल सकेगी। इस प्रणाली की स्थापना हेतु दिशानिर्देश भारतीय रिज़र्व बैंक ने 28 नवंबर, 2014 को जारी किए।http://rbi.org.in/scripts/NotificationUser.aspx?Id=9368&Mode=0 Implementation of Bharat Bill Payment System (BBPS) - Guidelines Reserve Bank of India 28 November 2014 29 November 2014 https://web.archive.org/web/20141206030325/http://rbi.org.in/scripts/NotificationUser.aspx?Id=9368&Mode=0 6 दिसंबर 2014 live
पृष्ठभूमि
आरबीआई के कार्यकारी निदेशक जी पद्मनाभन की अध्यक्षता में २०१३ में एक समिति का गठन किया गया जिसका उद्देश्य था जाईरो आधारित भुगतान प्रणाली के गठन की संभावनाओं का पता लगाना। इस समिति के अनुमान के अनुसार भारत के २० बड़े शहरों में ही प्रतिवर्ष रु. 622300 करोड़ मूल्य के 3080 करोड़ बिल आते हैं।
इस बात की आवश्यकता महसूस की गई कि इस देश में एक समन्वित बिल भुगतान प्रणाली की आवश्यकता है।
२०१४ में आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर उमेश बेल्लूर की अध्यक्षता में जाईरो एडवाईज़री ग्रुप (जीएजी) का गठन किया गया जिसका उद्देश्य था एक एसे फ्रेमवर्क को परिभाषित करना जिससे कि समस्त भारत में फैले संपर्क-केंद्रो की स्थापना की जा सके जहाँ कि उपभोक्ता अपने बिल जमा करवा सकें। इसी के अनुसार भारत बिल भुगतान प्रणाली की ड्राफ्ट गाईडलाईन्स आरबीआई की वैबसाइट पर ७ अगस्त २०१४ को जनता के सुझावों हेतु रखी गईं तथा अंतिम दिशानिर्देश २८ नवंबर २०१४ को प्रकाशित किए गए।
6 अगस्त 2022 को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रवासी भारतीयों के लिए BBPS सीमा पार आवक बिलिंग सुविधा की अनुमति दी। यह सुविधा 13 सितंबर 2022 से सक्रिय हो गई।छत्तीसगढ़ ज्ञान
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था
श्रेणी:भारतीय रिज़र्व बैंक
श्रेणी:भुगतान पद्धति
श्रेणी:भारत में बैंकिंग
श्रेणी:भारत में भुगतान और निपटान प्रणालियाँ