411 REFERENCE · Wikipedia
रुपशू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पठार रुपशू Karzok.jpg रुपशू क्षेत्र की सबसे बड़ी बस्ती, करज़ोक लद्दाख लेह त्सो कर 32.968125 N 78.2639885 E pushpin N E
रुपशू (Rupshu) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित एक ऊँचा पठार व घाटियों का एक भूखण्ड है। यह त्सो मोरीरी (झील) से 20 किमी से लेकर 50 किमी पश्चिमोत्तर में विस्तृत है। रुपशू की ऊँचाई 4,500 से 5,500 मीटर के बीच है। यहाँ के अधिकतर निवासी चांगपा हैं। त्सो कार नामक खारी झील भी इसी क्षेत्र में है। अगल-अलग स्रोत रुपशू की भौगोलिक परिभाषा पृथक देते हैं। कुछ के अनुसार यह पश्चिम में लेह-मनाली राजमार्ग से लेकर पूर्व में त्सो मोरीरी तक है, जिसमें चांगथंग पठारी क्षेत्र का लद्दाख़ में आने वाला इलाका भी शामिल है। त्सो मोरीरी के किनारे बसा हुआ करज़ोक रुपशू क्षेत्र की मुख्य बस्ती है।"The Earth and Its Inhabitants, Volume 7 https://web.archive.org/web/20170220100803/https://books.google.com/books?id=C4tPAQAAMAAJ&pg=PA68 20 फ़रवरी 2017 ," Elisée Reclus, D. Appleton, 1895, ... Rupshu district, forming the south-east corner of Kashmir on the Tibetan frontier, bears some resemblance to the north-eastern plateaux ..."Cold Deserts of India https://web.archive.org/web/20170220100611/https://books.google.com/books?id=54RgJ6FgMl0C&pg=PA20 20 फ़रवरी 2017," Sharad Singh Negi, Indus Publishing, 2002, ISBN 978-8-17387-127-6, ... Rupshu is the highest inhabited part of the Changthang plateau. The average altitude of Rupshu ranges from 4600 to 5000 mts ...
इन्हें भी देखें
करज़ोक
चांगथंग
त्सो मोरीरी
चांगपा
लेह-मनाली राजमार्ग
बाहरी जोड़
रुपशू का एक यात्रावृत्तांत, "द स्टेट्स्मन" में १६ जून २००४ को प्रकाशित
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत के पठार
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर की स्थलाकृतियाँ
श्रेणी:लद्दाख़