411 REFERENCE · Wikipedia
श्रीविल्लीपुतूर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रीविल्लीपुतूर (Srivilliputhur) या तिरुविल्लीपुतूर (Thiruvilliputhur) भारत के तमिल नाडु राज्य के विरुदुनगर ज़िले में स्थित एक नगर है।
== स्थापत्य व धार्मिक महत्व ==
श्रीविल्लीपुतूर का सबसे महत्वपूर्ण स्थापत्य 11-श्रेणियों वाला गोपुरम है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यह गोपुरम 192 फुट ऊँचा है और तमिल नाडु का राजचिन्ह है। मान्यता है कि इसका मूल निर्माण सन् 788 में पेरियालवार द्वारा करा गया था, जो बाराह आलवार सन्त में से एक थे। श्रीविल्लीपुतूर अपनी प्राचीनता के लिए प्रसिद्ध एक हिन्दू श्रद्धाकेन्द्र है। पेरियालवार की पुत्री, आण्डाल, महिला आलवार सन्त थीं और भूदेवी की अवतार मानी जाती हैं।
== इन्हें भी देखें ==
आलवार सन्त
विरुदुनगर ज़िला
== सन्दर्भ ==