411 REFERENCE · Wikipedia
मलगईं
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के कन्नौज जिले में स्थित तिर्वा तहसील का एक छोटा सा गाँव है। यह दक्षिण-पूरब दिशा में तिर्वा तहसील से १० किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गाँव मलगवां ग्राम पंचायत का भाग है और इस इस गाँव की अधिकतर जनसँख्या खेतीबाड़ी, घोड़ी पालन, मुर्गी पालन, एवम स्वयं व्यापार आदि पर निर्भर है। मलगईं गांव हरियाली से घिरा हुआ गांव है गांव के चारो तरफ खेत है | इस गाँव में चंदू मास्टर, रब्बुल दद्दा एवं भोले आदि कारोबारी लोग गाँव के निवासियों को ज़रूरत की वस्तुएँ मुहैया कराते हैं|
गांव की आबादी का ७० प्रतिशत भाग खेती में लगा हुआ है। गाँव के कई युवा देश की आर्मी में और प्रदेश पुलिस में सेवा दे रहे हैं इसके अलावा २०% लोग प्रदेश के बाहर काम कर रहे हैं। गाँव में मुख्यतः इस्लाम धर्म के मानने वाले लोग हैं और इस पठान बाहुल्य गाँव में हरिजन एवं आदि जाति के लोग मिलजुल कर रहते हैं।