411 REFERENCE · Wikipedia
इंदिरा पोइंट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इंदिरा पोइंट Indira Point ग्राम INDIRA POINT.jpg इंदिरा पोइंट का एक दृश्य इंदिरा पोइंट India Andaman and Nicobar Islands#India 6.780621 93.8258513 inline, title अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में स्थिति देश प्रान्त अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह तहसील बड़ा निकोबार पंचायत 47 27 2011 भाषाएँ प्रचलित निकोबारी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 जनगणना कोड 645188
इंदिरा पोइंट (Indira Point) भारत के निकोबार द्वीपसमूह के बड़े निकोबार द्वीप पर स्थित एक गाँव है। यह भारत का दक्षिणतम बिन्दु भी है। यहाँ एक प्रकाशस्तम्भ स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह लक्ष्मीनगर पंचायत के अधीन है।http://dolr.nic.in/dolr/mpr/revenuevillagedirectorypdf/Andaman%20Nicobar.pdf Andaman and Nicobar Islands villages Land Records Information Systems Division, NIC 2015-07-25 https://web.archive.org/web/20160304095346/http://dolr.nic.in/dolr/mpr/revenuevillagedirectorypdf/Andaman%20Nicobar.pdf 4 मार्च 2016 dead
नामकरण
इस ग्राम का नाम इंदिरा पॉइंट भारत की भूतपूर्व महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के ऊपर रखा गया है | पहले इस बिंदु का नाम पिग्मालायन बिंदु तहत पारसन का बिंदु था | लेकिन २१ फ़रवरी १९८४ में इसका नामकरण परिवर्तित कर दिया गया | लेकिन आधिकारिक नामकरण समारोह १० अक्टूबर १९८५ में किया गया |
इतिहास
यह बिन्दु पहले पिग्मेलियन पोइंट और पार्सन्स पोइंट के नाम से जाना जाता था। ३० अप्रैल १९७२ को यहाँ प्रकाशस्तम्भ का उद्घाटन हुआ।Indira Point Lighthouse https://web.archive.org/web/20160305104913/http://www.dgll.nic.in/LightHouse.aspx?Consent_id=177&Module_id=16&LocationId=10&LangId=1 5 मार्च 2016 , Directorate General of Lighthouses and Lightships, Ministry of Shipping.http://cires1.colorado.edu/~bilham/IndonesiAndaman2004_files/IndiraPointSubsidence.htm Indira Point Lighthouse: 4.25 m of subsidence in the 26 Dec 2004 earthquake 2 अप्रैल 2016 https://archive.today/20160404102329/http://cires1.colorado.edu/~bilham/IndonesiAndaman2004_files/IndiraPointSubsidence.htm 4 अप्रैल 2016 dead १ दिसम्बर २००४ में हिन्द महासागर भूकम्प और सूनामी में यहाँ का भूगोल बदल गया और इंदिरा पोइंट की ऊँचाई ४.२५ मीटर कम हो गई।Joyce A. Quinn Susan L. Woodward Earth's Landscape: An Encyclopedia of the World's Geographic Features http://books.google.com/books?id=ErkxBgAAQBAJ&pg=PA34 31 January 2015 ABC-CLIO 978-1-61069-446-9 34– 2 अप्रैल 2016 https://web.archive.org/web/20160430195911/https://books.google.com/books?id=ErkxBgAAQBAJ 30 अप्रैल 2016 live इस सुनामी में यहाँ के अनेक निवासी लापता हो गए। इसके अलावा ४ वैज्ञानिक जो चर्मपृष्ठ कछुए पर अध्ययन कर रहे थे उनकी भी मृत्यु हो गयी थी।
प्रशासन
इंदिरा पॉइंट लक्ष्मीनगर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है।
जनसांख्यिकी
यहाँ के कई निवासियों की मृत्यु २००४ के सुनामी में हो गयी थी। २०११ के जनगणना के अनुसार यहाँ केवल ४ परिवार ही निवास करते है।
इन्हें भी देखें
बड़ा निकोबार
सन्दर्भ
श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह का भूगोल
श्रेणी:भारत का भूगोल
श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के गाँव
श्रेणी:निकोबार ज़िला
श्रेणी:निकोबार ज़िले के गाँव
श्रेणी:बड़ा निकोबार तहसील के गाँव
श्रेणी:बड़ा निकोबार द्वीप