Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिलाउ घाटी सेतु

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250x250px|मिलाउ सेतु और मिलाउ घाटी मिलाउ घाटी सेतु (फ्रांसीसी: Viaduc de Millau) एक केबल पर टिका हुआ सड़क-पुल है जो दक्षिणी फ़्रांस में स्थित मिलाउ के निकट से बहने वाली टार्न नदी पर बना हुआ है। इसका डिज़ाइन फ़्रांसीसी संरचनात्मक इंजीनियर माइकल विलोजियू और ब्रिटिश वास्तुशिल्पी नॉर्मन फॉस्टर ने किया था। यह विश्व का सबसे ऊँचा पुल है और इसका एक स्तम्भ ३४३ मीटर ऊँचा है। यह घाटीसेतु २,४६० मीटर लम्बा है तथा यह ए७५-ए७१ सड़क मार्ग का एक भाग है जो पैरिस से मॉण्ट्पिलिर तक जाता है। इसकी कुल निमार्ण लागत ४० करोड़ € (२३.४७ अरब रुपये) थी और इसे १४ दिसंबर, २००४ को आम लोगों के लिए खोला गया, इससे पहले दिन इसका उद्घाटन किया गया और यातायात के लिए दो दिन बाद खोला गया। इस पुल को २००६ का आईबेस विशिष्ट संरचना पुरस्कार मिला था। बाहरी कड़ियाँ मिलाउ सेतु का आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:फ़्रांस में सेतु श्रेणी:केबल आधारित सेतु