411 REFERENCE · Wikipedia
मून्नार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुन्नार कस्बा 10 77 06 04 left Munnar Tea Plantations.jpg मुनार में चाय के उद्यान और पर्वत केरल • इड्डुक्कि 1700 557 जन सम्पर्क विभाग, केरल सरकार., सांख्रिकीय आंकड़े प्राप्त:6/21/2007 Idukki https://web.archive.org/web/20090626090937/http://www.kerala.gov.in/statistical/panchayat_statistics2001/idk_shis.htm 26 जून 2009 68,205 2001 8 04865- 685 565 KL-06 idukki.nic.in पर्यटन
मुन्नार इडुक्की जिले का पहला प्रमुख शहर था। यह केरल का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। खूबसूरत मुन्नार को दक्षिण का कश्मीर कहा जाता है। मुन्नार शहर और पर्यटन स्थलों को मुन्नार के नाम से जाना जाता है। मुन्नार में हर साल कई पर्यटक आते हैं।https://www.keralatourism.org/destination/munnar/202/ Munnar Hill Station of Kerala in Idukki National Park Tea Garden Kerala Tourism www.keralatourism.org en 2025-10-29
नाम के कारण
मुन्नार नाम इन तीन नदियों के संगम से आया है: मुथिरापुझा, नल्लाथन्नी और कुंडला।
प्रमुख आकर्षण
मट्टुपेट्टी
मट्टुपेट्टी समुद्र तल से 1700 मी. ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर बनी मट्टुपेट्टी झील और बांध पर पर्यटक पिकनिक मनाने आते हैं। यहां से चाय के बागानों का मनमोहक दृश्य नजर आता हैं। यहां पर पर्यटक बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। मट्टुपेट्टी अपने उच्च विशिष्टीकृत डेयरी फार्म के लिए प्रसिद्ध है। मट्टुपेट्टी के अंदर व आसपास के शोला वन ट्रैकिंग करने की सुविधा उपलब्ध कराता हैं। ये जंगल विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर भी है। यहाँ एक छोटी सी नदी और पानी का सोता भी है जो यहां के आकर्षण को और भी बढ़ा देता है।
समय: सुबह 9-11 बजे तक, दोपहर 2-3.30 बजे तक
इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान
इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान
यह उद्यान मुन्नार से 15 किलोमीटर दूर है। यह स्थान देवीकुलम तालुक में पड़ता है। उद्यान के दक्षिणी क्षेत्र में अनामुडी चोटी है। मूल रूप से इस पार्क का निर्माण नीलगिरी जंगली बकरों की रक्षा करने के लिए किया गया था। 1975 में इसे अभयारण्य घोषित किया गया था। वनस्पति और जंतु के पर्यावरण जगत में इसके महत्व को देखते हुए 1978 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया। 97 वर्ग किमी में फैला यह उद्यान प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यहां दुर्लभ नीलगिरी बकरों को देखा जा सकता है। साथ ही यहां ट्रैकिंग की भी सुविधा उपलब्धह है।
चाय संग्रहालय और टी प्रोसेसिंग
यह संग्रहालय टाटा टी द्वारा संचालित है। इस संग्रहालय में 1880 में मुन्नार में चाय उत्पादन की शुरुआत से जुड़ी निशानियां रखी गई हैं। यहाँ कई ऐतिहासिक तस्वीरें भी लगी हुई हैं। इसके पास ही स्थित टी प्रोसेसिंग ईकाई में चाय बनने की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा व समझा जा सकता है।
समय: सुबह10-दोपहर 4बजे तक, सोमवार को बंद, दूरभाष: 04865-230561-65, एक्सटेंशन: 3224
अथुकड फॉल्स
गहरी घाटी में स्थित यह झरना मुन्नार से 8 किलोमीटर दूर कोच्चि रोड पर स्थित है। अथुकड फॉल्य मुन्नार का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। मानसून के दिनों में (जुलाई-अगस्त) इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इस झरने के अलावा भी इस रास्ते में दो और झरने भी हैं-चीयापरा फॉल्स और वलार फॉल्स।
निकटवर्ती दर्शनीय स्थल
चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य
चिन्नार अभयारण्य
(60 किलोमीटर) मरयूर से 20 किमी आगे चिन्नार वन्यजीव अभयारण्य केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर स्थित है। राजमला-उदुमलपेट रोड इस अभयारण्य के बीच से होकर जाती है जहां से पर्यटक हाथी, जंगली सुअर, धब्बेदार हिरन, सांभर, गौर और मोर को देख सकते हैं। अगर आप भाग्यशाली रहे तो आपको मंजमपट्टी का सफेद भैंसा दिखाई दे जाएगा। शेर और चीते भी यहां दिखाई दे जाते हैं। वन विभाग पर्यटकों के लिए ट्रैकिंग, चिन्नार सफारी और वॉटर फॉल ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। मरयूर से मुन्नार का रास्ता 2 घंटे का है।
समय: सुबह 7 बजे-शाम 5बजे तक
कोल्लुकुमल्ले चाय बागान
(38 किलोमीटर) यह चाय बागान भारत में सबसे ऊंचाई पर स्थित चाय बागान है। कहा जाता है कि यहां भारत की सबसे जायकेदार चाय का उत्पादन होता है। चाय के अलावा यहां की एक और खासियत यहां के खूबसूरत नजारे हैं। यहां से तमिलनाडु के मैदानी इलाकों के खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं। यहां केवल जीप से ही पहुंचा जा सकता है।
thumb|Tea Garden in Munnar
अवागमन
वायु मार्ग
नजदीकी हवाई अड्डा कोचीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट।
रेल मार्ग
मुन्नार का निकटतम रेलवे स्टेशन एरनाकुलम जंक्शन रेलवे स्टेशन(127किमी) और अलुवा रेलवे स्टेशन(111किमी) है
सड़क मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग 85 कोच्चि और मुन्नार को आपस में जोड़ता है। मुन्नार तमिलनाडु में कोयंबटूर से पोल्लची और उदुमलाईपेट्टई के रास्ते जुड़ा है। केएसआरटीसी की बसें और निजी बसें भी मुन्नार को आसपास के राज्यों से जोड़ती हैं।
खानपान
मुन्नार में खाने-पीने की अनेक छोटी दुकानें हैं जो दिखने में अधिक आकर्षक नहीं हैं लेकिन यहां सस्ता और अच्छा भोजन मिलता है। राप्सी रेस्टोरेंट और होटल अजारिका की खासियत यहां मिलने वाली चिकन और मटन बिरयानी है। शुद्ध और असली केरलाई खाने के लिए एसएन लॉज सबसे सही जगह है। एमजी रोड पर स्थित सरवन भवन का शाकाहारी भोजन बहुत मशहूर है। इसके अलावा शाकाहारी खाने के लिए आर्य भवन ओर एसएन एनेक्स भी अच्छे विकल्प हैं। अंग्रेजी खाने के शौकीनों के लिए हाई रेंज क्लब सबसे बेहतर जगह है।
चित्र दीर्घा
https://web.archive.org/web/20191002223252/https://blogs.tyrosx.com/all-information-about-the-udagamandalam-ooty/मुन्नार और निकट के चित्र:
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Beautiful Idukki and Munnar photo album
Complete Munnar Travel Guide, Photo & Video Albums
History of Munnar
Munnar photo impressions
श्रेणी:केरल के शहर
श्रेणी:केरल में हिल स्टेशन