411 REFERENCE · Wikipedia
मिस्री भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिस्री भाषा मिस्र की सबसे प्राचीन ज्ञात भाषा है और सामी-हामी भाषा-परिवार (अफ़्रो-एशियाई भाषा-परिवार) की एक शाखा है। इसकी लिखाईयाँ ३४०० ईसापूर्व से ज्ञात हैं जिस आधार पर इसे विश्व की सबसे पुरानी लिखित भाषाओं में गिना जाता है। यह प्राचीन मिस्र की सभ्यता की भाषा हुआ करती थी लेकिन मिस्र पर मुस्लिम क़ब्ज़ा होने के बाद धीरे-धीरे अरबी भाषा ने इसका स्थान लेना आरम्भ कर दिया। इसकी वंशज कोप्ती भाषा १७वीं सदी तक कुछ समुदायों में दैनिक प्रयोग की भाषा थी लेकिन वह भी अब अरबी द्वारा हटाई जा चुकी है, हालांकि कोप्ती ईसाई धर्म में यह अभी भी धार्मिक कार्यों के लिए प्रयोग होती है। इसे सहजता से बोलने वाले अब कुछ ही वक्ता बचे हैं। आरम्भ में मिस्री भाषा को मिस्री चित्रलिपि में लिखा जाता था लेकिन बाद में इसे लिखने की अन्य विधियाँ भी अपनाई गई।
== इन्हें भी देखें ==
मिस्री चित्रलिपि
== सन्दर्भ ==