Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लव मॉकटेल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लव मॉकटेल Lov Mocktail poster.jpg डार्लिंग कृष्णा डार्लिंग कृष्णा मिलाना नागराज डार्लिंग कृष्णा डार्लिंग कृष्णा मिलाना नागराजअमृता अयंगर रघु दीक्षित कृष्णा टॉकीज़ मैसूर टॉकीज़ भारत y 2020 01 31 147 मिनटhttps://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/kannada/movie-reviews/love-mocktail/movie-review/73799200.cms Love Mocktail Movie Review: Watch it if you're a fan of romance or nostalgia times of india 31 जनवरी 2020 कन्नड़ लव मॉकटेल वर्ष 2020 की कन्नड़ भाषा की रूमानी नाट्य फ़िल्म है। इसका निर्देशन और लेखन डार्लिंग कृष्णा ने किया है। यह फ़िल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म का निर्माण डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज ने किया था। यही लोग इस फ़िल्म में अभिनय भी कर रहे हैं।31 जनवरी 2020 'KRISHNA AND MILANA NAGARAJ'S LOVE MOCKTAIL IS A ROMANTIC DRAMA' https://bangaloremirror.indiatimes.com/entertainment/south-masala/love-mocktail-is-a-romantic-drama/articleshow/73780812.cmsI was inspired by the Tamil film '96' to make 'Love Mocktail': Director Krishna https://www.newindianexpress.com/entertainment/kannada/2020/jan/30/i-was-inspired-by-the-tamil-film-96-to-make-love-mocktail-director-krishna-2096341.html द न्यू इंडियन एक्सप्रेस कथानक सच्चे प्यार की तलाश में निकले आदि की कहानी पर आधारित है। कहानी सारांश आदि (डार्लिंग कृष्णा) सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो अदिति (रचना इंदार) को खतरे से बचाता है। फिर वह उसे घर छोड़ने के लिए सहमत हो जाता है क्योंकि वह उसके गृहनगर उडुपी जा रहा है। यात्रा के दौरान अदिति आदि से उसके रूमानी इतिहास के बारे में पूछती है। वह उसे हाई स्कूल से लेकर वर्तमान में हुए सब किस्से सुनाता है। फिल्म आदि के हाई स्कूल के वर्षों में जाती है, जहां उसे अपने ट्यूशन की एक लड़की रीमा (विभा कलियानपुर) पसंद थी। उसका दोस्त रीमा से बात करता है, लेकिन वह आदि को अस्वीकार कर देती है। क्योंकि उसके माता-पिता की शादी असफल रही थी। जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में चला गया तो उसकी मुलाकात जोशिता से हुई। उसे जो (अमृता अयंगर) नाम से भी जाना जाता है। वह एक संपन्न परिवार से है, और आदि से प्यार करती थी। लेकिन उसे लगता था कि आदि उसे वो जिंदगी नहीं दे पायेगा जो वो चाहती है। उसके संदेहों को दूर करने के लिए आदि कॉलेज पूरा करने के बाद एक आईटी कंपनी में चला जाता है। इसके बावजूद, माता-पिता के दबाव के कारण जो उससे रिश्ता तोड़ लेती है। फिर आदि की मुलाकात निधि (मिलाना नागराज) से होती है, जो उसके साथ काम करती है। आदि और निधि की खुशहाल जोड़ी बनती है और निधि गर्भवती हो जाती है। दुर्भाग्य से, निधि बच्चे को जन्म देने में असमर्थ होती है और अंततः उसे अंडाशय कैंसर होता है। निधि अंततः कैंसर का शिकार हो जाती है। वर्तमान समय में, आदि अदिति को निधि की कब्र दिखाता है और फिल्म आदि द्वारा अदिति को घर छोड़ने के साथ समाप्त होती है। मुख्य कलाकार डार्लिंग कृष्णा — आदित्य उर्फ आदि धनुष प्रणव — किशोरावस्था में आदि मिलाना नागराज — निधि उर्फ निधिमा, आदि की पत्नी अमृता अयंगर — जोशिता उर्फ जो विभा कलियानपुर — किशोरावस्था में रीमा रचना इंदर — अदिति के रूप में विजय के रूप में अभिलाष — विजय गीता भारती — रीमा रामकृष्ण गणेश (साक्षात्कारकर्ता) विजेथ सुवर्णा (साक्षात्कारकर्ता) हितेश शाह — डॉक्टर सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:2020 की फ़िल्में श्रेणी:कन्नड़ भाषी चलचित्र