411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तर भारत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तर भारत उपर से, बायें से दायें: किन्नर कैलाश, श्योक नदी, इण्डिया गेट, स्वर्ण मंदिर, थार मरुस्थल, जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय हाथी, हर की पौड़ी पर आरती, ताजमहल। 250px|उत्तर भारत का अभिमत मानचित्र infobox 300 2/2/2/2 Kinnaur Kailash.jpg DELHI'S INDIA GATE.JPG Golden Temple, Amritsar, Punjab UNAG.jpg Thar Khuri.jpg Tussle of tuskers.jpg Ganga aarti of haridwar.jpg Taj Mahal (105136313).jpeg देश राज्य और केन्द्रशासित प्रदेशNorth Zone Cultural Centre https://www.culturenorthindia.com/ culturenorthindia.com संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार 15 अप्रैल 2023https://www.portal.gsi.gov.in/portal/page?_pageid=108,957826&_dad=portal&_schema=PORTAL Northern Region – Geological Survey of India भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, भारत सरकार 15 अप्रैल 2023 https://web.archive.org/web/20150924090521/https://www.portal.gsi.gov.in/portal/page?_pageid=108,957826&_dad=portal&_schema=PORTAL 24 सितम्बर 2015 dead उत्तर प्रदेश
उत्तराखण्ड
चंडीगढ़
जम्मू और कश्मीर
दिल्ली
पंजाब
राजस्थान
लद्दाख़
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश कुछ अन्य समाहित राज्यn वो राज्य जिन्हें कई बार उत्तर भारत के भाग के रूप में देखा जाता है गुजरात
झारखंड
पश्चिम बंगाल
बिहार
मध्य प्रदेश बड़े नगर दिल्ली आधिकारिक भाषा हिन्दी
उर्दू
अंग्रेज़ी
पंजाबी
डोगरी
कश्मीरी Metric auto भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30)
उत्तरी भारत में अनेक भौगोलिक क्षेत्र आते हैं। इसमें मैदान, पर्वत, मरुस्थल आदि सभी मिलते हैं। यह भारत का उत्तरी क्षेत्र है। प्रधान भौगोलिक अंगों में गंगा के मैदान और हिमालय पर्वतमाला आती है। यही पर्वतमाला भारत को तिब्बत और मध्य एशिया के भागों से पृथक करती है। उत्तरी भारत मौर्य, गुप्त, मुगल एवं ब्रिटिश साम्राज्यों का ऐतिहासिक केन्द्र रहा है। यहां बहुत से हिन्दू तीर्थ जैसे हरिद्वार, कुरूक्षेत्र, शाकम्भरी देवी सहारनपुर पर्वतों में गंगोत्री से लेकर मैदानों में वाराणासी तक हैं, तो मुस्लिम तीर्थ जैसे अजमेर आदि भी हैं। यहां विश्व धरोहर स्थल भी अनेक हैं, जैसे महाबोधि मंदिर, हुमायुं का मकबरा और सर्वश्रेष्ठ ताजमहल। भारत सरकार द्वारा परिभाषित उत्तरी और उत्तर-मध्य क्षेत्र में जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा झारखंड राज्य आते हैं। यहां के प्रमुख शहरों में नई दिल्ली, कानपुर, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, लुधियाना, चंडीगढ़ आदि आते हैं। यहां बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं हैं हिन्दी, पंजाबी, कश्मीरी, डोगरी, उर्दु, अवधी, मैथिली, अंग्रेज़ी।
यहां के मैदान सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा बहाकर लाए गए जलोढ़ निक्षेप से बना है। इस मैदान की पूर्व से पश्चिम लंबाई लगभग 3200 किलो मीटर है। इसकी औसत चौड़ाई 150 से 300 किलोमीटर है। जलोढ़ निक्षेप की अधकतम गहराई 1000 से 2000 मीटर है। उत्तर से दक्षिण दिशा में इन मैदानों को तीन भागों में बाँट सकते हैं भाभर, तराई और जलोढ़ मैदान। जलोढ़ मैदान को आगे दो भागों में बाँटा जाता है- खादर और बाँगर। भाभर 8 से 10 किलोमीटर चौड़ाई की पतली पट्टी है जो शिवालिक गिरिपाद के समानांतर फैली हुई है। उसके परिणामस्वरूप हिमालय पर्वत श्रेणियों से बाहर निकलती नदियाँ यहाँ पर भारी जल-भार, जैसे- बड़े शैल और गोलाश्म जमा कर देती हैं और कभी-कभी स्वयं इसी में लुप्त हो जाती हैं। भाभर के दक्षिण में तराई क्षेत्र है जिसकी चौड़ाई 10 से 20 किलोमीटर है। भाभर क्षेत्र में लुप्त नदियाँ इस प्रदेश में ध्रातल पर निकल कर प्रकट होती हैं और क्योंकि इनकी निश्चित वाहिकाएँ नहीं होती, ये क्षेत्र अनूप बन जाता है, जिसे तराई कहते हैं। यह क्षेत्र प्राकॄतिक वनस्पति से ढका रहता है और विभिन्न प्रकार के वन्य प्राणियों का घर है। तराई से दक्षिण में मैदान है जो पुराने और नए जलोढ़ से बना होने के कारण बाँगर और खादर कहलाता है।
इस मैदान में नदी की प्रौढ़ावस्था में बनने वाली अपरदनी और निक्षेपण स्थलाकॄतियाँ, जैसे- बालू-रोधका, विसर्प, गोखुर झीलें और गुंफित नदियाँ पाई जाती हैं। ब्रह्मपुत्र घाटी का मैदान नदीय द्वीप और बालू-रोधकाओं की उपस्थिति के लिए जाना जाता है। यहाँ ज्यादातर क्षेत्र में समय पर बाढ़ आती रहती है और नदियाँ अपना रास्ता बदल कर गुंफित वाहिकाएँ बनाती रहती हैं। उत्तर भारत के मैदान में बहने वाली विशाल नदियाँ अपने मुहाने पर विश्व के बड़े-बड़े डेल्टाओं का निर्माण करती हैं, जैसे- सुंदर वन डेल्टा। सामान्य तौर पर यह एक सपाट मैदान है जिसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई 50 से 100 मीटर है। हरियाणा और दिल्ली राज्य सिंधु और गंगा नदी तंत्रों के बीच जल-विभाजक है। ब्रह्मपुत्र नदी अपनी घाटी में उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहती है। परंतु बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले धुबरी के समीप यह नदी दक्षिण की ओर 90° मुड़ जाती है। ये मैदान उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी से बने हैं। जहाँ कई प्रकार की फसलें, जैसे-गेहूँ, चावल, गन्ना और जूट उगाई जाती हैं। अत: यहाँ जनसंख्या का घनत्व ज्यादा है।
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
North India
उत्तरी भारत की जानकारी
India's best portal for Indian Art and Artist Indian Art and Artist, Indian Art and Artists, Indian Art and Artist
इन्हें भी देखें
भारत
दक्षिण भारत
उत्तर पूर्व भारत
पश्चिमी भारत
पूर्वी भारत
मध्य भारत
India
श्रेणी:भारत के क्षेत्र