411 REFERENCE · Wikipedia
मेकेदाटु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेकेदाटु Mekedatuಮೇಕೆದಾಟು Mekedat.jpg मेकेदाटु मेकेदाटु, चामराजनगर ज़िला व रामनगर ज़िला, कर्नाटक, भारत कावेरी नदी India Karnataka 12.25818 N 77.44866 E type:waterbody_scale:50000 dms inline,title
मेकेदाटु (Mekedatu) भारत के कर्नाटक राज्य के चामराजनगर ज़िले और रामनगर ज़िले की सीमा पर स्थित एक स्थान है जहाँ कावेरी नदी एक गहरी तंग घाटी से गुज़रती है। कनकपुरा के मार्ग से यह बंगलोर से 110 किमी दूर और अर्कावती नदी के संगम के समीप स्थित है।Manjunath P. 17 October 2003 http://www.deccanherald.com/deccanherald/oct17/spt10.asp No longer enchanting Deccan Herald 2006-11-10 https://web.archive.org/web/20070314190710/http://www.deccanherald.com/deccanherald/oct17/spt10.asp 2007-03-14
नामोत्पत्ति
कन्नड़ भाषा में "मेके दाटु" का अर्थ "बकरे की छलांग" होता है। इस स्थान के बारे में मान्यता है कि कभी यहाँ चरवाहों ने किसी बकरी को एक बाध का शिकार बनने से भागते हुए देखा। वह इस स्थान पर पहुँचा और छलांग मारकर कावेरी के पार हो गया। लेकिन बाघ नदी के तेज़ और गहरे प्रवास से डरकर रुक गया।
तंग घाटी
अर्कावती और कावेरी के संगमस्थल पर कावेरी की चौड़ाई लगभग 150 मीटर है। इसे मेकेदाटु पहुँचकर केवल 10 मीटर के मुँह से गुज़रना पड़ता है। यहाँ कावेरी का प्रवाह बहुत तेज़ और गहरा हो जाता है। नदी के फर्श पर इस बलशाली प्रवास से गढ्ढे बनते रहते हैं। तट पर पत्थर बहुत फिसलन रखते हैं जिस से नदी तक उतर पाना संकटमय होता है। तट के समीप आकर फोटो खीचना भी खतरनाक है। इन कठोर और फिसलने वाली शिलाओं से यहाँ तैरना मना किया जाता है। हालांकि यहाँ तैरना खतरनाक होने का नोटिस लगा हुआ है, फिर भी पर्यटक कभी-कभी इसका प्रयास करते हैं। कई लोग यहाँ डूबकर मर भी चुके हैं।Manjunath P. 17 October 2003 http://www.deccanherald.com/deccanherald/oct17/spt10.asp No longer enchanting Deccan Herald 2006-11-10 https://web.archive.org/web/20070314190710/http://www.deccanherald.com/deccanherald/oct17/spt10.asp 2007-03-14
इन्हें भी देखें
कावेरी नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:कर्नाटक के जलप्रपात
श्रेणी:रामनगर ज़िले का भूगोल
श्रेणी:चामराजनगर ज़िले का भूगोल
श्रेणी:भारत की तंग घाटियाँ