Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाजिरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हाजिरा François-Joseph Navez - Agar et Ismaël dans le désert (cropped).jpg मरुस्थल में हाजिरा और उसका बेटा इश्माएल (1819), फ़्राँस्वा-जोज़ेफ़ नावे द्वारा चित्र प्राचीन मिस्र मक्का (इस्लाम में), अज्ञात (यहूदी और ईसाई धर्मों में) इब्राहीम इसहाक़ (सौतेला बेटा) लूत (भतीजा) सालिह (पूर्वज; इस्लाम के अनुसार) इश्माएल הָגָר hbo हाजिरा (hbo הָגָר, grc Ἁγάρ, ar هَاجَر) उत्पत्ति पुस्तक में एक मिस्री लौंडी है, जो सारा की नौकरानी होती है। सारा उसे अपने पति इब्राहीम को देती है, ताकि वह उससे एक बच्चे को जन्म दे सके। इब्राहीम और हाजिरा का बेटा इश्माएल इश्माएलियों का पूर्वज बनता है, जिन्हें आधुनिक अरब माने जाते हैं। इस्लाम में हाजिरा इब्राहीम की दूसरी पत्नी होती है। श्रेणी:इब्राहीम का परिवार श्रेणी:प्राचीन दास श्रेणी:दास रखैलें बाइबिल में अब्राम, सारै, हाजिरा और स्वर्गदूत हाजिरा अब्राम की पत्नी सारै की मिस्री लौंडी थी। सारै बूढ़ी और लंबे समय से बाँझ थी, इसलिए उसने अब्राम को हाजिरा दिया।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.16.1-3.HINOVBSI उत्पत्ति 16:1-3 YouVersion हाजिरा गर्भवती हुई और दोनों स्त्रियों के बीच तनाव शुरू हुआ। हाजिरा अपनी स्वामिनी सारै को तुच्छ समझने लगी। सारै ने अब्राम से उलाहना किया और अब्राम ने कहा "देख तेरी लौंडी तेरे वश में है, जैसा तुझे भला लगे वैसा ही उसके साथ कर"। तो सारै हाजिरा को दुःख देने लगी, और हाजिरा उससे भाग गई।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.16.3-6.HINOVBSI उत्पत्ति 16:3-6 YouVersion हाजिरा शूर के मार्ग पर जंगल तक भागी। परमेश्वर का एक दूत ने हाजिरा को पानी के सोते पर पाकर उसे सारै के पास लौटने और उसके बात मानने को कहा।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.16.9.HINOVBSI उत्पत्ति 16:9 YouVersion दूत उसे को वादा किया कि वह उसके वंश को बढ़ाएगा की, जहाँ तक कि उसकी गिनती ना हो पाएगी।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.16.10.HINOVBSI उत्पत्ति 16:10 YouVersion वह उसे अपने बेटे का नाम इश्माएल रखने को कहता है। इसके बाद, हाजिरा ने परमेश्वर का "एल रोई" (अर्थ: "ईश्वर जो मुझे देखा") नाम रखती है।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.16.13.HINOVBSI उत्पत्ति 16:13 YouVersion वह फिर अब्राम और सारै के पास लौटी, और एक बच्चे को जन्म दी, जिसका नाम इश्माएल रखा गया था। हाजिरा और इश्माएल का निकाला जाना बाद में, सारा ने इसहाक़ को जन्म दिया। इसहाक़ का दूध छुड़ाने के दिन इब्राहीम ने बड़ा भोज किया। पर सारा ने इश्माएल को इसहाक़ की हँसी उड़ाते हुए देखा।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.21.9.HINOVBSI उत्पत्ति 21:9 YouVersion वह नहीं चाहती थी कि इश्माएल को अपने बेटे के साथ अधिकार मिले, इसलिए उसने अपने पति इब्राहीम को हाजिरा और इश्माएल को निकाल देने को कहा। इब्राहीम को यह बात बहुत बुरी लगी, पर परमेश्वर ने इब्राहीम को अपनी पत्नी की बात मानने को कहा, क्योंकि उसका वंश इसहाक़ से चलेगा, जबकि इश्माएल से भी एक जाति होगी। इब्राहीम ने हाजिरा और इश्माएल को रोटी और पानी देकर उन्हें छोड़ किया। दोनों बेर्शेबा के जंगल में भटकने लगे और उनका पानी जल्द ही ख़त्म हो गया। हाजिरा दुःख में रोनी लगी। परमेश्वर ने इश्माएल की आवाज़ सुनकर उन्हें बचाने आए।https://www.bible.com/bible/111/GEN.21.17.NIV उत्पत्ति 21:17 YouVersion स्वर्गदूत ने कहा कि उसके बेटे से एक बड़ी जाति होगी। उसने फिर हाजिरा की आँखें खोली और उसको एक कुआँ दिखाई पड़ा।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.21.17.HINOVBSI उत्पत्ति 21:17 YouVersion वे पारान के जंगल में बसें और हाजिरा ने अपने बेटे के लिए मिस्र से एक पत्नी मँगवाई।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.21.21.HINOVBSI उत्पत्ति 21:21 YouVersion आगूर के वचन आगूर के वचन के एक श्लोक (नीतिवचन 30:23) को हाजिरा से जोड़ा जाता है: "[तीन बातों के कारण पृथ्वी काँपती है; वरन् चार हैं, जो उससे सही नहीं जातीं;] ... घिनौनी स्त्री का ब्याहा जाना, और दासी का अपनी स्वामिन की वारिस होना"। संदर्भ