Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डान्सिज़ विद वुल्व्ज़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डान्सिज़ विद वुल्व्ज़ (अंग्रेजी: Dances with Wolves, भेड़ियों के साथ नाच) सन् १९९० में प्रदर्शित की गई एक वॅस्टर्न शैली की अमेरिकी फ़िल्म है। इसका निर्देशन कॅविन कॉस्ट्नर (Kevin Costner) ने किया था और यही इसके मुख्य अभिनेता भी थे। यह माइकल ब्लेक (Michael Blake) द्वारा १९८८ में लिखित इसी नाम के एक उपन्यास पर आधारित है। यह अमेरिकी गृहयुद्ध में उत्तरी संघीय सेना के एक लॅफ़्टॅनन्ट की कहानी है जो युद्ध के बाद अमेरिका के उस समय की सीमा पर जाकर तैनात होता है जो मूल अमेरिकी आदिवासी क्षेत्र से लगती थी। वहाँ उसका पाला सू (Sioux) जाति की लकोटा (Lakota) उपशाखा के एक कबीले से होता है, जिनके साथ उसकी फ़िल्म में साहानुभुती इस हद तक बढ़ती जाती है की वह स्वयं ही क़रीब-क़रीब उस कबीले का सदस्य बन जाता है। कॅविन कॉस्ट्नर को इस फ़िल्म को बनाने में ५ साल लगे लेकिन उन्होंने इस केवल २.२ करोड़ डॉलर में तैयार किया। फ़िल्म का स्तर बहुत बढ़िया था और इसने उस साल ७ ऑस्कर (Oscar) पुरस्कार जीते जिनमे सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब भी शामिल था।"Dances with Wolves https://web.archive.org/web/20110830040245/http://www.imdb.com/title/tt0099348/ 30 अगस्त 2011 ", IMDb, 2007. इस फ़िल्म का बहुत सा डायलॉग लकोटा भाषा में था (अंग्रेज़ी अनुवाद के उपशीर्षकों के साथ)। सन् २००७ में अमेरिकी कोंग्रेस (संसद) के पुस्तकालय ने इस फ़िल्म को अमेरिकी राष्ट्रीय फ़िल्म पंजीकरण सूची में जगह दी क्योंकि यह "सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या कला-सौन्दर्य के नज़रिए से महत्वपूर्ण थी।"2007 list https://web.archive.org/web/20080131121632/http://www.loc.gov/film/nfr2007.html 31 जनवरी 2008 of films inducted into the National Film Registry फ़िल्म का नाम सू लोगों में रिवाज था की लोगों का नाम ऐसी चीज़ों पर रखा जाये जो उसके चेहरे, शरीर या व्यक्तित्व की किसी बात की याद दिलाता हो। इस फ़िल्म के मुख्य नायक का नाम फ़िल्म में जॉन डनबार (John Dunbar) था। जब वह सीमा पर तैनात हुआ तो वहाँ उसके अलावा और कोई श्वेतवर्णी अमेरिकी नहीं था। वह अकेला पड़ गया। एक भेड़िया उसकी चौकी पर आने लगा और धीरे-धीरे उन दोनों की दोस्ती हो गई। डनबार ने उसका नाम "दो मोज़े" (Two Socks, टू सॉक्स) रख दिया क्योंकि भेड़िये के आगे के दो पाऊँ नीचे से सफ़ेद थे, बिलकुल जैसे उसने मोज़े पहने हों। एक दिन यह एक दुसरे के पीछे भागकर खेल रहे थे, जब क़बीले के कुछ योद्धाओं ने उन्हें देख लिया। सू रिवाज के अनुसार उन्होंने डनबार का नाम "भेड़िये के साथ नाचने वाला" (Dances with Wolves, डान्सिज़ विद वुल्व्ज़) डाल दिया और यही फ़िल्म का नाम भी है। इन्हें भी देखें वॅस्टर्न (शैली) सू मूल अमेरिकी आदिवासी अकेडेमी पुरस्कार सन्दर्भ श्रेणी:वॅस्टर्न श्रेणी:वॅस्टर्न फ़िल्में श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना