411 REFERENCE · Wikipedia
2021 बांग्लादेश साम्प्रदायिक हिंसा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बांग्लादेश हिंदू विरोधी सांप्रदायिक हिंसा 2021
कुमिल्ला में एक हिन्दू मन्दिर में कुरान का अपमान किया गया है। ऐसा आरोप लगाते हुए भीड़ ने पूरे बांग्लादेश में हिन्दू मन्दिरों और हिन्दू समुदायों के घरों के विरुद्ध हिंसा की। 80 से अधिक मन्दिरों और अस्थायी पूजा स्थलों में तोड़फोड़ की गयी।
बांग्लादेश सरकार ने हिन्दू समुदाय के विरुद्ध हिंसा को रोकने के लिए बांग्लादेश के 64 प्रशासनिक जनपदों में से 22 में अर्धसैनिक बांग्लादेश सीमा रक्षक बलों को तैनात किया था। 17 अक्टूबर 2021 तक, देश भर में कम से कम 6 लोग मारे गये हैं, जिनमें भीड़ के द्वारा दो हिन्दू और एक को मन्दिर में मारा गया तथा चार मुस्लिम पुलिस द्वारा मारे गये, न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे "वर्षों में सबसे खराब साम्प्रदायिक हिंसा" कहा है।
पृष्ठभूमि
बांग्लादेश की 2011 की जनगणना में हिन्दुओं की जनसंख्या 08.5 प्रतिशत थी।hindi.news18.com/news/knowledge/bangladesh-me-hindu-population-what-is-the-percentage-of-hindu-why-do-hindus-leave-bangladesh-hindu-population-in-1947-and-1971-santosh-3801392.html जो कि अब घट कर और कम हो गयी होगी, अनुमान लगाया जाता है कि अब वहाँ पर 06 प्रतिशत के आसपास जनसंख्या है।https://www.aajtak.in/world/story/attacks-on-hindus-population-declining-in-bangladesh-ntc-1344870-2021-10-21 अनुमान लगाया जाता है कि 2050 तक बांग्लादेश में एक भी हिन्दू नहीं बचेगा। hindi.news18.com/news/nation/the-condition-of-hindus-worsens-in-bangladesh-not-a-single-hindu-will-survive-in-25-years-cdphr-report-3547120.html
अक्टूबर 2021 के दूसरे सप्ताह में बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के सबसे बड़े धार्मिक त्योहारों में से एक की तैयारी की गयी थी। प्रत्येक वर्ष की भाँति, पूरे देश में पूजा करने के लिए अस्थायी पण्डालों व मण्डपों की व्यवस्था की गयी थी। 13 अक्टूबर की सुबह, मुसलमानों की कुरान पुस्तक का अपमान करने का आरोप कुमिल्ला जनपद के एक अस्थायी मन्दिर से सामने आया कि एक मूर्ति की गोद में कुरान की एक प्रति मिलने की अपुष्ट खबरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित की जानें लगीं। तत्काल प्रतिक्रिया के रूप में सरकार ने लोगों से शान्त होने का आग्रह किया और पुलिस को घटना की जाँच करने का निर्देश दिया। हालाँकि, रिपोर्ट प्रसारित होने के तुरन्त बाद, सरकारी अधिकारियों के उचित प्रतिरोध की कमी के कारण गुस्साई भीड़ ने कुमिल्ला में स्थानीय मन्दिरों पर आक्रमण करना आरम्भ कर दिया। पान्थिक तनाव शीघ्र ही बांग्लादेश के अन्य जनपदों में फैल गया।
श्रेणी:आतंकवादी हमला
श्रेणी:इस्लामी आतंकवाद
श्रेणी:2021 हिंसा
श्रेणी:बांग्लादेश 2021
श्रेणी:हिन्दू विरोधी हिंसा
श्रेणी:हिन्दू विरोधी संगठन
श्रेणी:हिन्दू विरोध
श्रेणी:सनातन विरोधी हिंसा
श्रेणी:सनातन विरोधी संगठन
श्रेणी:इस्लामी आतङ्कवाद
श्रेणी:इस्लामी नरंसहार