411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं।
वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं:
ताइवान (चीन गणराज्य), चीनी ताइपे के रूप में आईओसी द्वारा नामित।
फिलिस्तीनी क्षेत्र, फिलिस्तीन के रूप में आईओसी द्वारा नामित।
संयुक्त राज्य अमेरिका के चार क्षेत्र: अमेरिकी समोआ, ग्वाम, प्युर्टो रिको और संयुक्त राज्य वर्जिन द्वीप समूह (आईओसी के द्वारा केवल वर्जिन द्वीप से नामित)।
तीन ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र: बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह और केमैन द्वीप।
नीदरलैंड साम्राज्य के दो घटक देश: अरूबा और नीदरलैंड एंटीलीज़।
हांगकांग, चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र।
कुक द्वीपसमूह, न्यूजीलैंड का सहभागी राज्य।
ये रा.ओ.स. भी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति संघ की सदस्य है जो पाँच महाद्वीपीय संघों के बीच विभाजित है:
== मान्यता प्राप्त तिथि अनुसार रा. ओ. स. की सूची ==
निम्नलिखित सूचि में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा मान्यता प्राप्त रा. ओ. स. के नाम कालानुक्रमिक ढंग से दिए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ की स्थापना १८९४ में हुई थी। बहुत सी रा.ओ.स. यों को अपनी स्थापना का बहुत वर्षों बाद मान्यता मिली जबकि कई अन्य को उनकी स्थापना के तुंरत बाद। भूतपूर्व राष्ट्र जो अब अस्तित्व में नहीं है उनके नाम नहीं दिए गए हैं, बल्कि उनसे निकले राष्ट्रों के नाम दिए गए हैं:
== सन्दर्भ ==