411 REFERENCE · Wikipedia
इंग्लैंड की मैरी प्रथम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मैरी प्रथम Maria Tudor1.jpg 232px एंटोनिस मोर द्वारा चित्रण, 1554 मैरी का माथा उंचा, पतले ओंठ व आंखॉं के बीच में बाल थे। इंग्लैंड और आयरलैंड की रानी (और...) जुलाई 1553उनके सौतेले भाई की 6 जुलाई को हुई मृत्यु के बाद उन्हें लंदन में 19 जुलाई को उत्तराधिकारी चुना गया; उनके शासकीय वर्ष 24 जुलाई (वेएर, p. 160) से माने जाते हैं। – 17 नवंबर 1558 1 अक्टूबर 1553 जेन (विवादित) या एडवर्ड ६ फिलिप सह-शासक एलिज़ाबेथ प्रथम स्पेन की पटरानी 16 जनवरी 1556 – 17 नवंबर 1558 शासनकाल स्पेन के फिलिप २ ट्यूडर राजवंश हेनरी अष्टम एरागॉन की कैथरीन 1516 2 18 yes प्लासेंटिया का महल, ग्रीनविच 1558 11 17 1516 2 18 yes सेंट जेम्स का महल, लंदन 14 दिसम्बर 1558 वेस्टमिंस्टर एबी, लंदन Mary I Signature.svg रोमन कैथोलिक
मैरी प्रथम (18 फरवरी 1516 – 17 नवंबर 1558), इंग्लैंड और आयरलैंड की जुलाई 1553 से अपनी मृत्यु तक रानी थीं। अपने शासनकाल में प्रोटेस्टैंटों को दी गई मौत की जघन्य सजाओं ने उन्हें खूनी मैरी यानि "Bloody Mary" के नाम से भी बदनाम कर दिया।ब्लडी मैरी http://web.bookstruck.in/book/show?id=1760 16 जून 2018 https://web.archive.org/web/20180617015215/http://web.bookstruck.in/book/show?id=1760 17 जून 2018 dead
बचपन पार कर युवा होने वाली मैरी हेनरी अष्टम और उनकी पहली पत्नी एरागॉन की कैथरीन की एकमात्र संतान थीं। उनसे छोटे सौतेले भाई एडवर्ड ६ (हेनरी और जेन सेमोर के पुत्र) अपने पिता के बाद 1547 में अंग्रेजी सिंहासन के उत्तराधिकारी बने। 1553 में एडवर्ड के बीमार पड़ने पर उसने मैरी को धार्मिक मतभिन्नता की वजह से सिंहासन के उत्तराधिकार सूची से हटाने की कोशिश की। उसकी मृत्यु पर पहले उसकी बुआ लेडी जेन ग्रे को सर्वप्रथम रानी घोषित किया गया। मैरी ने पूर्वी एंग्लिया में एक सैन्य बल इकट्ठा किया और जेन को सफलतापूर्वक हटा दिया और जिसे अंतत: मौत की सजा दे दी गई। जेन के शासन के विवादत दावों साम्राज्ञी मटिल्डा के अलावा— इंग्लैंड की पहली रानी शासक थीं। 1554 में मैरी ने स्पेन के फिलिप २ से शादी करके 1556 में हैब्स्बर्ग स्पेन की पटरानी भी बनीं।
ट्यूडर राजवंश के चौथे शासक के रूप में मैरी को इंग्लैंड में अपने सौतेले भाई और प्रोटेस्टैंट विचारों वाले एडवर्ड ६ के छोटे से शासनकाल के खत्म होने के बाद रोमन कैथोलिक धर्म की पुनर्स्थापना के लिये जाना जाता है। अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान मैरी ने 280 प्रोटेस्टैंटों को जिंदा जलवा दिया। रोमन कैथोलिक धर्म का उनका पुनर्स्थापन उनकी सौतेली बहन और 1558 में उनकी मृत्यु के बाद इंग्लैंड पर राज करने वाली हेनरी व एन बोलिन की संतान एलिज़ाबेथ प्रथम ने पलट दिया।
धार्मिक नीतियाँ
thumb|right|कांस्य पदक पर मैरी का चित्र, 1554
thumb|right|alt=Mary in an ornate dress|हैंस एवर्थ द्वारा चित्रित मैरी, 1554। वह गलें में दो हीरों के बीच जड़ा हुआ मोती पहनती थी।
अपने राज्यारोहण के कुछ दिनों बाद मैरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वो उनका धर्म नहीं मानने वालों का दमन नहीं करेंगी लेकिन सितम्बर के अंत तक प्रमुख प्रोटेस्टैँट जॉन ब्रैडफोर्ड, जॉन रोज़र्स, जॉन हूपर्स, हुघ लैटिमर और थॉमस क्रैनमर को बंदी बना लिया गया।टिटलर, pp. 23–24; व्हाइटलॉक, p. 187 मैरी के नेतृत्व में गठित पहली संसदीय सभा जो अक्टूबर 1553 में बैठी थी ने मैरी के माता-पिता एरागॉन की कैथरीन और हेनरी के विवाह को पुन: वैध घोषित कर दिया, जिसे हेनरी ने क्रैनमर की सहायता से एन बोलिन से शादी करने के लिये अवैध घोषित करवा दिया था। संसद ने एडवर्ड के बनाये धार्मिक कानूनों को भी खत्म कर दिया। लोड्स, pp. 207–208; वैलर, p. 65; व्हाइटलॉक, p. 198 गिरिजाघरों कि सत्ता को पुन: १५३९ ई० वाली अवस्था में कर दिया गया। विवाहित पादरियों को किसी भी तरह के शाही फायदों से वंचित कर दिया गया।पोर्टर, p. 241; व्हाइटलॉक, pp. 200–201
मैरी ने अपने पिता हेनरी द्वारा रोम से पृथक्करण और भाई एडवर्ड और उसके अनुगामियों द्वारा प्रोटेस्टैंट शाखा से संबंधित विषय-वस्तुओं की स्थापना का सदैव विरोध किया था। फ़िलिप ने संसद से हेनरी के धार्मिक कानूनों को खत्म करने की मांग की और पुन: कैथोलिक रोम से जुड़ने की अनुशंसा की। नये अनुबंध को बनने में कई महीने लग गये और मैरी व पोप जुलियस तृतीय को कुछ बातों पर सम्झौता करना पड़ा। हेनरी के समय जब्त की गई कैथोलिक मठों की जमीनों को चर्च को वापस नहीं किया गया और वे अपने नए व प्रभावशाली मालिकों के पास ही रहीं। पोर्टर, p. 331 १५५४ के अंत तक पोप ने नई संधि को मान्यता दे दी थी और हेयर्से के कानून का भी पुनर्गठन हुआ।लोड्स, pp. 235–242
हेअर्से के कानून के तहत बहुत सारे प्रोटेस्टेंटों को मैरियन दंड के तहत मौत के घाट उतार दिया गया। लगभग ८०० धनी व प्रभावशाली प्रोटेस्टेंटों ने देश छोड़ने का रास्ता चुना।वैलर, p. 113 पहले मृत्युदंड फरवरी 1555 के पहले हफ्ते में हुए: जॉन रोजर्स को 4 फरवरी, लौरेंस सांडर्स को 8 फरवरी, रोलैंड टेलर और जॉन हूपर को 9 फरवरी को मृत्युदंड दिया गया। व्हाइटलॉक, p. 262 जेल में बंद कैन्टरबरी के प्रमुखपादरी थॉमस क्रैनमर को पादरी निकोलस रिडली और ह्युघ लैटिमर को जलते हुए देखने के लिये मजबूर किया गया। क्रैनमर ने प्रोटेस्टैंट विचारधारा को त्याग दिया व फिर से कैथोलिक बन गया।लोड्स, p. 325; पोर्टर, pp. 355–356; वैलर, pp. 104–105 सामान्य कानूनी गतिविधि के अनुसार पश्चाताप करने वाले कैदी क्रैनमर को छोड़ दिया जाना चाहिये था लेकिन मैरी ने उसे माफ करने से इंकार कर दिया। मैरी उसके पश्चाताप को सही नहीं मानती थी और उसे स्वयं व अपनी माँ को हुई विभिन्न परेशानियों का कारण भी मानती थी। जब मैरी की माँ का हेनरी से विवाह अवैध और मैरी को अवैध संतान घोषित करके उसे अंग्रेजी शासन के उत्तराधिकार से वंचित कर दिया गया था तब क्रैनमर ही हेनरी का प्रमुख सलाहकार व इंग्लैंड का चांसलर था। जब क्रैनमर को जलाए जाने से पहले उसने नाटकीय ढंग से प्रोटेस्टैंट विचारधारा से अपना त्याग वापस ले लिया।लोड्स, p. 326; वैलर, pp. 104–105; व्हाइटलॉक, p. 274 कुल 283 को मृत्युदंड की सजा दी गयी और अधिकतर को जला कर मारा गया।डुफी, p. 79; वैलर, p. 104 जलाकार मारने की ये घटनाएँ बहुत अप्रसिध हुईं और स्वयं फिलिप के गिरिजाघर के एक कर्मचारी अलफोंसो डी कास्त्रो ने इसकी निंदा की।पोर्टर, pp. 358–359; वैलर, p. 103; व्हाइटलॉक, p. 266 एक अन्य सलाहकार साइमन रेनॉर्ड ने चेताया की ऐसी क्रूर जबर्दस्ती विद्रोह का कारण बन सकती है।वैलर, p. 102 हालांकि मैरी अपनी नीतियों पर डटी रहीं और अपनी मृत्यु तक अंग्रेज लोगों में स्पैनिश व कैथोलिक विरोधी भावनाओं को खत्म करने में लगी रहीं।वैलर, pp. 101, 103, 105; व्हाइटलॉक, p. 266 इन अत्याचारों को झेलने वालों को बाद में शहीद का दर्ज़ा दिया गया।देखें
मैरी की मृत्युदंड प्राप्त शिक्षिका का बेटा रेगिनैल्ड पोल पोप के प्रतिनिधि के तौर पर नवंबर १५५४ में आया।लोड्स, p. 238; वैलर, p. 94 उसे पादरी और मार्च १५५६ में क्रैनमर की मृत्यु के बाद कैन्टरबरी का मुख्य पादरी नियुक्त कर दिया गया।पोर्टर, p. 357Although he was in deacon's orders and prominent in the church, Pole was not ordained until the day before his consecration as archbishop (लोड्स, p. 319).
विदेश नीति
आयरलैंड पर ट्युडरों का आधिपत्य जारी रखते हुए मैरी ने अपने शासनकाल में आयरिश मध्यभूमियों में अपने उपनिवेश स्थापित किये। काउंटी लाओइस और काउंटी ओफ़ाले का गठन हुआ और उनमें खेती प्रारंभ की गयी।टिटलर, p. 66 Tइन नगरों को क्रमश: मैरीबोरो (अब पोर्टलुइस) और फ़िलिप्सटाउन (अब डैंगीन) का नाम दिया गया।
जनवरी 1556 में मैरी के ससुर ने गद्दी छोड़ी और फ़िलिप स्पेन के राजा बन गये, साथ ही मैरी स्पेन की पटरानी बनीं। वो अभी भी अलग थे; फ़िलिप को ब्रुसेल्स में राजा घोषित किया गया जबकि मैरी लंदन में ही रहीं। फिलिप ने फ्रांस से कुछ दिनों के लिये फरवरी 1556 में युद्धविराम के लिये बातचीत की। अगले महीने इंग्लैंड में फ्रेंच राजदूत एंटोनी डी नोइलेस को इंग्लैड में मैरी के विरुद्ध षडयंत्र के आरोप में गिरफ्तार किया। नॉर्थम्बरलैंड के मारे गये ड्यूक जॉन डुडली के रिश्ते का भाई हेनरी सुटन डुडली फ्रांस में एक विद्रोही सेना का गठन कर रहा था। डुडली षडयंत्र के नाम से जाना जाने वाली इस साजिश का पटाक्षेप हो गया और इंग्लैंड में डुडली के समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया। नोएलिस ने ब्रिटेन छोड़ दिया और डुडली फ्रांस में निर्वासन में रहा।पोर्टर, pp. 381–387
फ़िलिप मार्च से जुलाई 1557 तक के लिये इंग्लैंड आ गये और इटली के खिलाफ़ होने वाले स्पेनी युद्ध में इंग्लैंड का समर्थन मांगा। मैरी इसके लिये तैयार थीं लेकिन उनके सलाहकारों ने फ्रांस से होने वाले व्यापार की दुहाई देते हुए ऐसा करने से मना किया। फ्रांस के खिलाफ़ युद्ध में साथ देने से फ्रांस से हुए शादी का अनुबंध टूट जाता और एडवर्ड के शासनकाल से मिली खराब आर्थिक विरासत, कई सालों से हो रही कम पैदावार से पहले से परेशान इंग्लैंड की जनता की फ्रांस से व्यापार खत्म होने की सूरत में परेशानियाँ और बढ़ जातीं।व्हाइटलॉक, p. 288 युद्ध जून १५५७ में ही घोषित हुआ जब रेगिनल्ड पोल के भतीजे और विद्रोही थॉमस स्टैफोर्ड ने फ्रांस की सहायता से मैरी को पदच्युत करने के लिए इंग्लैंड पर चढाई की स्कारबोरो के किले पर कब्जा कर लिया। पोर्टर, p. 389; वैलर, p. 111; व्हाइटलॉक, p. 289 युद्ध की वजह से इंग्लैंड और पोप के संबम्धों में तनावा आ गया क्योंकि पोप पॉल षष्टम फ्रांस के राजा हेनरी से साथ थे। व्हाइटलॉक, pp. 293–295 जनवरी १५५८ में फ्रांसीसी सेनाओं ने यूरोप की मुख्य भूमि पर इंग्लैंड के अधिकार वाले एकमात्र बचे कैलेइस को अपने नियम्त्रण में ले लिया। आर्थिक रूप से कमजोर नगर को हारने से कुछ नुकसान तो नहीं होना था लेकिन फिर भी वैचारिक रूप से यह मैरी की हार थी जिसने उनके प्रतिष्ठा व प्रभाव को ठेस पहुंचाई। लोड्स, pp. 295–297; पोर्टर, pp. 392–395; व्हाइटलॉक, pp. 291–292 मैरी को इस हार से गहरा धक्का पहुंचा था।पोर्टर, p. 393
पूर्वज
मैरी और फिलिप दोनों ही गॉंट का जॉन की अपनी पहली दो पत्नियों से होने वाली संतानों के वंशज थे। इन संबंधों को फिलिप को एक अंग्रेज राजा होने के समर्थन के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। Whitelock, p. 242
वंश वृक्ष
रिक रिचर्ड
, - - ^ - - .
एडवर्ड जॉर्ज एडवर्ड ६ जॉर्ज, क्लैरेंस का पहला ड्यूक
! !
बेला v फर्ड हेनरी v लीज़ा मार्गे फर्डीनंड इसाबेल यॉर्क की एलिज़ाबेथ हेनरी ७, इंग्लैंड के राजा मार्गरेट पोल
, - - - + - - - . , - - - - - + - - - . !
जोन मारिया केट v - - - - हेनरी मार्गरेट मैरी Reg मैरी ट्यूडर जोन एरॉगान की मारिया हेनरी ८ एरागॉन की कैथरीन रेगिनाल्ड पोल मार्गरेट ट्यूडर
! ! ! ! ! ! !
चक v बेला ! ! ! जिम फ्रैन चार्ल्स पंचम, पवित्र रोमन सम्राट पुर्तगाल की इसाबेल लेडी फ्रैंसिस ब्रैंडन जेम्स ५, स्कॉटलैंड का राजा
! ! ! ! ! !
फिल - - - - - मैरी बेस एडी मे जेन मैरी १ स्पेन का फ़िलिप २ एलिज़ाबेथ प्रथम एडवर्ड ६, इंग्लैंड का राजा लेडी जेन ग्रे मैरी, स्कॉटलैंड की रानी
घराना
100%
font-size: 90%; line-height: 110%; 1 padding-top: 0; padding-bottom: 0; background-color: #fcc; background-color: #fb9; background-color: #ffc; background-color: #bfc; background-color: #9fe; 1. इंग्लैंड की मैरी १ 2. हेनरी अष्टम 3. एरागॉन की कैथरीन 4. हेनरी सप्तम 5. यॉर्क की एलिज़ाबेथ 6. एरागॉन का फर्डीनंड २ 7. कैस्टिले की इसाबेल १ 8. एडमंड ट्यूडर, रिचमंड का पहला अर्ल 9. लेडी मार्गरेट बेउफोर्ट 10. एडवर्ड ६ 11. एलिज़ाबेथ वूडविले 12. एरागॉन का जॉन २ 13. जुआना एन्रिक़्वेज़ 14. कैस्टिले का जॉन २ 15. पुर्तगाल की इसाबेल 16. ओवेन ट्यूडरWeir, p. 148 17. फ्रांस की कैथरीन 18. जॉन बेउफोर्ट, सोमरसेट का पहला ड्यूक 19. Margaret Beauchamp of Bletso 20. Richard Plantagenet, 3rd Duke of YorkWeir, p. 133 21. Cecily NevilleWeir, p. 134 22. Richard Woodville, 1st Earl RiversWeir, p. 138 23. Jacquetta of Luxembourg 24. Ferdinand I of AragonPaget, p. 99 25. Eleanor of Alburquerque 26. Frederick Enríquez, Count of Melgar 27. Mariana de Córdoba 28. Henry III of CastileWeir, pp. 99–101 29. Catherine of Lancaster 30. John, Constable of Portugal 31. Isabella of Barcelos
टिप्पणियाँ
20em
सन्दर्भ
2
संदर्भ ग्रंथ
डफी एमोन (2009). Fires of Faith: Catholic England Under Mary Tudor. न्यू हैवेन, सीटी: याले विश्वविद्यालय प्रेस. ISBN 0-300-15216-7.
होएल, आर. डब्ल्यु. (2001). The Pilgrimage of Grace and the Politics of the 1530s. ऑक्स्फ़ोर्ड: ऑक्स्फ़ोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस. ISBN 0-19-925906-2.
डेविड लोड्स (1989) Mary Tudor: A Life. ऑक्स्फ़ोर्ड: बैसिल ब्लैकवेल। ISBN 0-631-15453-1.
गेराल्ड पैगेट (1977). The Lineage & Ancestry of HRH Prince Charles, Prince of Wales. एडिनबर्ग व लंदन: चार्ल्स स्किलटन। 79311835.
लिंडा पोर्टर (2007) Mary Tudor: The First Queen. लंदन: लिटिल, ब्राउन. ISBN 978-0-7499-0982-6.
रॉबर्ट टिटलर (1991). The Reign of Mary I. दूसरा संस्करण. लंदन व न्यूयॉर्क: लॉंगमैन. ISBN 0-582-06107-5.
मौरीन वैलर (2006). Sovereign Ladies: The Six Reigning Queens of England. न्यूयॉर्क: सेंट मार्टिन्स प्रेस. ISBN 0-312-33801-5.
ऐन वेकिल (2004; ऑनलाइन संस्करण 2008). "Mary I (1516–1558)" Oxford Dictionary of National Biography में . ऑक्स्फ़ोर्ड विश्वविद्यालय प्रेस. 10.1093/ref:odnb/18245.
एलिसन वेयर (1996). Britain's Royal Families: The Complete Genealogy. लंदन: पिम्लिको. ISBN 0-7126-7448-9.
अन्ना व्हाइटलॉक (2009). Mary Tudor: England's First Queen. लंदन: ब्लूम्सबरी. ISBN 978-0-7475-9018-7.
आगे पढें
कैरोली एरिक्सन (1978). Bloody Mary: The Life of Mary Tudor. गार्डेन सिटी, न्यूयॉर्क: डबलडे. ISBN 0-385-11663-2.
लोड्स, डेविड एम.. (1991). The Reign of Mary Tudor: Politics, Government and Religion in England, 1553–58. दूसरा संस्करण. लंदन व न्यूयॉर्क: लोंगमैन. ISBN 0-582-05759-0.
एच. एफ. एम. प्रेस्कॉट (1952). Mary Tudor: The Spanish Tudor.दूसरा संस्करण. लंडन: आएरी & स्पॉटिशवूड.
जैस्पर रिडली (2001). Bloody Mary's Martyrs: The Story of England's Terror. न्यूयॉर्क: कैरॉल & ग्रैफ़. ISBN 0-7867-0854-9.
वैळ्डमैन, मिल्टन (1972). The Lady Mary: a biography of Mary Tudor, 1516–1558. लंदन: कोलिन्स. ISBN 0-00-211486-0.
बाहरी कड़ियाँ
Mary I of England
http://www.royal.gov.uk/HistoryoftheMonarchy/KingsandQueensofEngland/TheTudors/MaryI.aspx The Tudors: Mary I द रोयल हाउसहोल्ड 19 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20090216023830/http://www.royal.gov.uk/HistoryoftheMonarchy/KingsandQueensofEngland/TheTudors/MaryI.aspx 16 फ़रवरी 2009 live
Lara E. Eakins Mary I Queen of England Tudor History Web Ring http://tudorhistory.org/mary/ 19 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20151023163618/http://tudorhistory.org/mary/ 23 अक्तूबर 2015 dead
Queen Mary I http://www.hrp.org.uk/learninganddiscovery/Discoverthehistoricroyalpalaces/monarchs/maryI हिस्टोरिक रोयल पैलेसेज़ 19 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20151011085135/http://www.hrp.org.uk/learninganddiscovery/Discoverthehistoricroyalpalaces/monarchs/maryI 11 अक्तूबर 2015 dead
ट्यूडर राजवंश 18 फरवरी 1516 17 नवंबर 1558
एडवर्ड ६ या जेन
इंग्लैंड और आयरलैंड की रानी 1553–1558 फ़िलिप 1554–1558
एलिज़ाबेथ प्रथम
2 पुर्तगाल की इसाबेल
नेपल्स की रानी मिलान की डचेज़ 1554–1558
2 फ्रांस की एलिज़ाबेथ
स्पेन की पटरानी, सार्डीनिया और सिसिली बुर्गुन्डी की डचेज़ 1556–1558
श्रेणी:अंग्रेज शासक
श्रेणी:ट्यूडर राजघराना
श्रेणी:सोलहवीं सदी के लोग
श्रेणी:1516 के जन्म
श्रेणी:1558 की मृत्यु
श्रेणी:प्रोटेस्टैंट विरोध
श्रेणी:ऑस्ट्रिया की राजकुमारी
श्रेणी:एरॉगान की कैथरीन
श्रेणी:हेनरी अष्टम के बच्चे
श्रेणी:रोमन कैथोलिक
श्रेणी:अंग्रेज रानियाँ
श्रेणी:स्पेनी राजकुमारियाँ