Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पलमीरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पलमीरा 65x65px ar تدمر तदमुर Palmyra 03.jpg पल्मायरा के अवशेष 2010 में पल्मायरा के अवशेष Syria Palmyra is located in the center of Syria 34 33 05 N 38 16 05 E inline,title तदमुर, होम्स प्रान्त, सीरिया सीरियाई मरुस्थल बस्ती पल्मायरी साम्राज्य 80 हेक्टेयर 2000 ईसा पूर्व 1932 मध्य कांस्य युग से आधुनिक काल अरामी, अरबी, ग्रीको-रोमन ध्वस्त सार्वजानिक सीरियाई सांस्कृतिक मन्त्रालय अनधिगम्य (युद्ध ग्रस्त क्षेत्र) WHS Site of Palmyra सांस्कृतिक i, ii, iv 23 1980 (चतुर्थ सत्र) Region अरब राज्य Endangered 2013–वर्तमानBaghdadi 2015 पलमीरा (ˌ p ɑː l ' m aɪ r ə; पल्मायरी: 65x65px तदमोर; تَدْمُر तदमुर) एक प्राचीन सामीती नगर है जो कि वर्तमान में होम्स प्रान्त, सीरिया में स्थित है। पुरातात्विक सर्वेक्षणों में यह नगर नवपाषाण काल का बताया गया है और नगर का पहला दस्तावेज द्वितीय सहस्राब्दी के पूर्वार्द्ध में मिलता है। रोमन साम्राज्य से पूर्व पलमीरा नगर बहुत से साम्राज्यों के उत्थान-पतन का साक्षी रहा है। इतिहास पलमीरा शहर की खूबसूरती देखकर इसे रेगिस्तान का वेनिस कहा गया। यानी जैसे पानी के बीचोबीच बसे वेनिस की खूबसूरती की कोई मिसाल नहीं उसी तरह सीरिया के पलमीरा शहर जैसा भी धरती पर कोई दूसरा शहर नहीं। सीरिया का पलमीरा शहर आज से लगभग दो हजार साल पहले बसाया गया था। दो हजार साल पहले पलमीरा शहर की खूबसूरती को जिस तरह से निखारा गया वो अपने आप में हैरान कर देने वाली बात है। ये वो शहर है जिसकी इमारतों पर ग्रीक, रोमन और पर्शियन सभ्यता का प्रभाव साफ दिखता है। इसी कारण यूनेस्को ने पलमीरा को विश्व धरोहर का दर्जा दे रखा है। ये शहर कभी रोमन साम्राज्य जितना शक्तिसाली था, जहां संस्कृति और व्यपार का अनोखा संगम होता था। विश्व भर के व्यापारी अपना सामान लेकर पलमीरा पहुंचते थे। यानी जिस काल में विश्व की कई सारी सभ्यताएं अभी विकसित भी नहीं हो पाई थीं, उस वक्त पलमीरा के जरिए सीरिया के व्यापारी पूरे व्यपार में अपना व्यापार फैला चुके थे। हजारों साल पहले यहां बनाया गया ये रोमन थिएटर और स्टेडियम इस बात की तस्दीक करते हैं कि इतिहास में पलमीर शहर का मुकाबला करने वाला कोई दूसरा शहर नहीं था। स्थिति आंतकी संगठन आईएसआईएस ने मई 2015 में इस शहर पर कब्जा कर लिया था उसने इस शहर के ऐतिहासिक स्थलो को नष्ट कर दिया था जिसके बाद सीरियाई सेना ने पलमीरा को स्वतन्त्र कराया। आईएस ने पलमीरा के ऐतिहासिक स्थलो का इस्तेमाल लोगो को मौत की सजा देने के लिए किया था। इन्हें भी देखें बेल का मन्दिर बालशामिन का मन्दिर पलमीरा साम्राज्य आधुनिक पलमीरा सन्दर्भ श्रेणी:सीरिया में विश्व धरोहर स्थल श्रेणी:सीरिया के नगर