411 REFERENCE · Wikipedia
बाधा द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|360px|right|अन्य तटीय स्थलाकृतियों के साथ बाधा द्वीप
बाधा द्वीप (barrier island) तटों पर स्थित एक प्रकार के द्वीप होते हैं जो बहुत चपटे या ढेरों के रूप में जमा रेत के बने होते हैं और समुद्री लहरों व ज्वारभाटाओं द्वारा तट के समानांतर बन जाते हैं। यह अक्सर शृंखलाओं में बन जाते हैं जिनमें चंद द्वीपों से लेकर दर्ज़न से भी अधिक द्वीप हो सकते हैं। आंधी-तूफ़ान और अन्य प्रक्रियाओं से इनमें बदलाव होते रहते हैं लेकिन बाधा द्वीप समुद्री लहरों की ऊर्जा झेलकर अपने पीछे स्थित खारी अनूप झीलों के पानी को शांत रखते हैं जिससे वहाँ आर्द्रभूमि वातावरण पनप सकते हैं।
बाधा द्वीपों की शृंखलाएँ सैंकड़ों किलोमीटर तक चल सकती हैं जिनमें लम्बे आकार के द्वीप एक दूसरे से केवल ज्वारभाटा जल के प्रवाह द्वारा कटी हुई नहरों से से अलग परिभाषित होते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सस राज्य का पादरे द्वीप विश्व का सबसे लम्बा बाधा द्वीप है और इसकी लम्बाई १८२ किमी है।Garrison, J.R., Jr., Williams, J., Potter Miller, S., Weber, E.T., II, McMechan, G., and Zeng, X., 2010, "Ground-penetrating radar study of North Padre Island; Implications for barrier island interval architecture, model for growth of progradational microtidal barrier islands, and Gulf of Mexico sea-level cyclicity:" Journal of Sedimentary Research, v. 80, p. 303–319. अनुमान लगाया गया है कि दुनिया के लगभग १३% तटरेखाओं पर बाधा द्वीप बने हुए हैं।Smith, Q.H.T., Heap, A.D., and Nichol, S.L., 2010, "Origin and formation of an estuarine barrier island, Tapora Island, New Zealand:" Journal of Coastal Research, v. 26, p. 292–300.
इन्हें भी देखें
केरल अनूपझीलें
सन्दर्भ
*
श्रेणी:भौतिक समुद्र विज्ञान
श्रेणी:तटीय भूगोल
श्रेणी:जलविज्ञान
श्रेणी:सागरीय जल कृत स्थलाकृति
श्रेणी:समुद्र-वैज्ञानिक पारिभाषिकी