Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कहीं प्यार ना हो जाये

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कहीं प्यार ना हो जाये कहीं प्यार ना हो जाये.jpg कहीं प्यार ना हो जाये का पोस्टर नरेन्द्र बजाज के मुरलीमोहन राव हिमेश रेशमिया संजय छेल राजेश मलिक मनोज लालवानी सलमान ख़ान, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, मोहनीश बहल, शक्ति कपूर, पूजा बत्रा, कश्मीरा शाह 17 नवम्बर, 2000 भारत हिन्दी कहीं प्यार ना हो जाये 2000 की हिन्दी भाषा की रूमानी नाट्य फिल्म है। इस फिल्म में सलमान ख़ान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। जैकी श्रॉफ, मोहनीश बहल और कश्मीरा शाह सहायक भूमिकाओं में हैं। जारी होने पर फ़िल्म ने औसत प्रदर्शन किया था।ऑस्कर तक पहुंच चुकी है रानी मुखर्जी की ये फ़िल्म, उनकी ये दिलचस्प बातें सुनकर आ जायेगी ‘हिचकी’ https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-rani-mukerji-birthday-special-and-lesser-known-facts-in-news-for-comeback-film-hichki-of-yashraj-films-17700864.html 8 सितम्बर 2018 दैनिक जागरण 22 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20180908164857/https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-rani-mukerji-birthday-special-and-lesser-known-facts-in-news-for-comeback-film-hichki-of-yashraj-films-17700864.html 8 सितंबर 2018 live संक्षेप ये कहानी एक हँसते-गाते गायक, प्रेम (सलमान ख़ान) की है, जो शादियों और छोटे-बड़े कार्यक्रमों में गाना गाता है। इसके माता-पिता की बहुत पहले मौत हो जाती है और वो अपने शादीशुदा बहन नीलु और उसके पति विनोद के साथ रहता है। प्रेम को निशा (रवीना टंडन) से प्यार होता है और उनकी शादी भी तय हो जाती है। लेकिन शादी के दिन प्रेम बस इंतजार करते ही रह जाता है और निशा आती ही नहीं है। बाद में उसे पता चलता है कि निशा ने अमेरिका में रहने वाले एक अमीर एनआरआई से शादी कर ली है। इस खबर से प्रेम का दिल टूट जाता है और वो शराबी बन जाता है, जिससे उसका कैरियर डूबता चला जाता है। प्रेम के पड़ोस में मोना के घर पर उसकी चचेरी बहन प्रिया (रानी मुखर्जी) रहने आती है। वो वीडियोग्राफर बनना चाहती है, लेकिन उसकी विधवा माँ (जो पुणे में रहती है) उसकी जल्द से जल्द शादी करवाना चाहती है। वो उसे मुंबई में बस कुछ ही समय रहने की अनुमति देती है। प्रेम और प्रिया, दोनों साथ में शादियों और अन्य कार्यक्रमों में साथ काम करना शुरू कर देते हैं। प्रेम को धीरे धीरे प्रिया से प्यार होने लगता है, लेकिन वो अपनी भावनाओं को अपने अंदर ही दफन कर देता है। प्रिया को भी धीरे धीरे प्रेम से प्यार होने लगता है, लेकिन उसे यही लगता है कि प्रेम अब भी निशा से ही प्यार करता है। प्रिया की माँ अपनी बेटी के लिए रिश्ता ढूंढना शुरू कर देती है और उसे अमेरिका में रहने वाला एक अमीर और अच्छा परिवार मिल जाता है। दोनों परिवारों में मुलाक़ात के बाद दोनों की शादी तय हो जाती है। बाद में ये पता चलता है कि वो लड़का राहूल (इन्द्र कुमार) कोई और नहीं, बल्कि वही लड़का है, जिससे निशा की शादी होने वाली थी। उसके बाद पता चलता है कि निशा को अपने छोटे भाई के कैंसर के इलाज करवाने के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत थी। इस कारण उसने प्रेम को छोड़ कर एक अमीर आदमी से शादी करने का निर्णय लिया था। जब राहुल को इस बारे में पता चला तो उसने उसके भाई का बिना कोई लाभ देखे इलाज कराया। लेकिन निशा को कोई और पसंद था, इस कारण उसने शादी करने से इंकार कर दिया। प्रिया और राहुल की सगाई हो जाती है और निशा का भाई भी पूरी तरह ठीक हो जाता है। राहुल को निशा धन्यवाद दे कर वापस प्रेम के पास लौटने का निर्णय लेती है। निशा को लगता है कि उसकी मजबूरीयों के बारे में प्रेम को पता चलेगा तो वो मान जाएगा। प्रेम निशा से कहता है कि अब हम दोनों के बीच पहले जैसा कुछ नहीं हो सकता और अब वो काफी बदल चुका है और मन ही मन प्रिया से प्यार करने लगा है। वो कहता है कि अब वो उससे शादी नहीं कर सकता और उसे शुभकामनाओं के साथ अलविदा कह देता है। उसके अगले ही दिन निशा की विमान में मुलाक़ात राहुल और प्रिया से होती है जो दोनों शादी के लिए आगरा जा रहे हैं। वो उन दोनों को बधाई देती है और प्रिया भी उसे प्रेम के साथ वापस एक होने के लिए बधाई देती है। निशा उसे बताती है कि अब प्रेम उससे प्यार नहीं करता, उसे कोई और लड़की से प्यार है। प्रिया ये सुन कर हैरान रह जाती है। निशा कहती है कि वो उस लड़की को नहीं जानती, लेकिन प्रिया को दिल ही दिल में ऐसा लगता है कि वो लड़की वही है। इत्तेफाक से प्रिया और राहुल की शादी रोकने के लिए, प्रेम और उसका परिवार भी उसी विमान में बैठता है। प्रेम अपनी दिल की बात बताने के लिए एक गाना गाता है और प्रिया उस गाने को सुन कर समझ जाती है कि प्रेम उससे प्यार करता है। जब विमान आगरा में उतरता है तो प्रेम और प्रिया एक हो जाते हैं और उसी दौरान राहुल और निशा भी एक साथ हो जाते हैं। मुख्य कलाकार सलमान ख़ान - प्रेम कपूर रानी मुखर्जी - प्रिया शर्मा जैकी श्रॉफ - टाइगर मोहनीश बहल - विनोद कश्मीरा शाह - नीलू शक्ति कपूर - पंडित पूजा बत्रा - मोना रवीना टंडन - निशा इंद्र कुमार रीमा लागू - प्रिया की माँ संगीत कहीं प्यार ना हो जाये फ़िल्म एल्बम हिमेश रेशमिया 2000 बॉलीवुड संगीत वीनस रिकार्ड्स & टेप्स हिमेश रेशमिया कुरुक्षेत्र 2000 जोड़ी नं. 1 2001 गीत गायक हिमेश रेशमिया कहीं प्यार ना हो जाये अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 5:19 राजेश मलिक I साँवरिया रे ओ साँवरिया कमाल खान, अलका याज्ञनिक 5:13 सुधाकर शर्मा धिन तारा धिन तारा कुमार सानु 5:08 सुधाकर शर्मा परदेसी सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 5:04 सुधाकर शर्मा I आ मेरी लाइफ बना दे कमाल खान, सुनीता राव 5:03 राजेश मलिक ओ प्रिया ओ प्रिया कमाल खान, कुमार सानु, अलका याज्ञनिक, नितिन मुकेश 5:50 सुधाकर शर्मा थीम - कहीं प्यार ना हो जाये सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 3:46 राजेश मलिक कहीं प्यार ना हो जाये कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 5:14 राजेश मलिक II परदेसी सोनू निगम 2:20 सुधाकर शर्मा II पैरोडी सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, कुमार सानु 10:24 सुधाकर शर्मा सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0268401 कहीं प्यार ना हो जाये जाये, कहीं प्यार ना हो श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में