Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कारगिल विजय दिवस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कारगिल विजय दिवस Victory Day for India Kargil War Memorial, Operation Vijay.jpg कारगिल युद्ध स्मारक भारत 26 जुलाई 25 जुलाई 2018 1 दिन वार्षिक कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।२६ जुलाई २०१४ को इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर कारगिल की पंद्रहवी वर्षगांठ मनाई गई। http://www.patrika.com/news/kargil-vijay-diwas-nation-pays-homage-to-brave-martyrs/1020046 पत्रिका समाचार समूह २६ जुलाई २०१४ २६ जुलाई २०१४ https://web.archive.org/web/20140728204939/http://www.patrika.com/news/kargil-vijay-diwas-nation-pays-homage-to-brave-martyrs/1020046 28 जुलाई 2014 live इतिहास 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद भी कई दिन सैन्य संघर्ष होता रहा। इतिहास के मुताबित दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण के कारण तनाव और बढ़ गया था। स्थिति को शांत करने के लिए दोनों देशों ने फरवरी 1999 में लाहौर में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। जिसमें कश्मीर मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का वादा किया गया था लेकिन पाकिस्तान ने अपने सैनिकों और अर्ध-सैनिक बलों को छिपाकर नियंत्रण रेखा के पार भेजने लगा और इस घुसपैठ का नाम "ऑपरेशन बद्र" रखा था। इसका मुख्य उद्देश्य कश्मीर और लद्दाख के बीच की कड़ी को तोड़ना और भारतीय सेना को सियाचिन ग्लेशियर से हटाना था। पाकिस्तान यह भी मानता है कि इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के तनाव से कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने में मदद मिलेगी।https://www.jagranjosh.com/current-affairs/india-celebrates-21st-anniversary-of-kargil-vijay-diwas-today-in-hindi-1595748690-2 Kargil Vijay Divas: कारगिल विजय के 21 साल पूरे, जानिए इसके बारे में सबकुछ 2020-07-26 जागरण जोश 2020-07-26 26 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200726125251/https://www.jagranjosh.com/current-affairs/india-celebrates-21st-anniversary-of-kargil-vijay-diwas-today-in-hindi-1595748690-2 dead प्रारम्भ में इसे घुसपैठ मान लिया था और दावा किया गया कि इन्हें कुछ ही दिनों में बाहर कर दिया जाएगा लेकिन नियंत्रण रेखा में खोज के बाद इन घुसपैठियों के नियोजित रणनीति के बारे मे पता चला जिससे भारतीय सेना को एहसास हो गया कि हमले की योजना बहुत बड़े पैमाने पर की गयी है। इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय नाम से 2,00,000 सैनिकों को कारगिल क्षेत्र मे भेजा। यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। इस युद्ध के दौरान 527 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और 1400 के करीब घायल हुए थे। सन्दर्भ श्रेणी:कारगिल युद्ध श्रेणी:भारत का सैनिक इतिहास