411 REFERENCE · Wikipedia
माधुरी दीक्षित
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माधुरी दीक्षित Madhuri Dixit in November 2022.jpg माधुरी दीक्षित, 2022 1967 5 15 y मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत डॉ॰ श्रीराम माधव नेने 1999 1984–20022007–वर्तमान Advocate http://www.madhuridixit-nene.com/
माधुरी दीक्षित (जन्म: 15 मई, 1967) हिन्दी फ़िल्मों की एक सुप्रसिद्ध अभिनेत्री तथा नृत्यांगना हैं।https://www.livehindustan.com/news/anokhi-online/article1-feeling-of-motherhood-is-most-heartiest-feeling-for-madhuri-dixit-536559.html अपनी कौन सी भूमिका है माधुरी की पसंदीदा Hindustan hindi 16 February 2021
जीवन
माधुरी दीक्षित ने भारतीय हिन्दी फ़िल्मो मे एक ऐसा मुकाम तय किया है जिसे आज के अभिनेत्रियाँ अपने लिए आदर्श मानती है। 80 और 90 के दशक मे इन्होने स्वयं को हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे स्थापित किया। उनके लाजवाब नृत्य और स्वाभाविक अभिनय का ऐसा जादू था माधुरी पूरे देश की धड़कन बन गयी। 15 मई 1967 मुंबई में मराठी परिवार में माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ। पिता शंकर दीक्षित और माता स्नेह लता दीक्षित की लाडली माधुरी को बचपन से डॉक्टर बनने की चाह थी और शायद यह भी एक वज़ह रही कि माधुरी ने अपना जीवन साथी श्रीराम नेने को चुना जो कि पेशे से एक चिकित्सक हैं। डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढने के बाद माधुरी दीक्षित ने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा पूरी की। बचपन से ही उन्हें नृत्य मे रूचि थी जिसके लिए माधुरी ने आठ वर्ष तक कथक का प्रशिक्षण लिया। सन 2008 मे उन्हे भारत सरकार् के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान " पद्मश्री " से सम्मनित किया गया।
कैरियर
माधुरी दीक्षित हिन्दी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत सन् १९८४ में " अबोध " नामक चलचित्र से की। किन्तु इन्हे पहचान १९८८ मे आई फिल्म " तेजाब " से मिली। इसके बाद इन्होंने पीछे मुड़ कर नही देखा। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों के कारवां ने इनको भारतीय सिनेमा की सर्वोच्च अभिनेत्री बनाया : राम लखन (१९८९), परिन्दा (१९८९), त्रिदेव (१९८९), किशन - कन्हैया (१९९०) तथा प्रहार (१९९१)। वर्ष १९९० मे इनकी फिल्म "दिल" आई जिसमें इन्होंने एक अमीर तथा बिगडैल लड़की का किरदार निभाया जो एक साधारण परिवार के लडके से इश्क करती है तथा उससे शादी के लिये अपनों से बगावत करती है। उनके इस किरदार के लिये उन्हे फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
प्रमुख फिल्में
माधुरी दीक्षित की फ़िल्में
नामांकन और पुरस्कार
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
2003 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - देवदास
1998 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - दिल तो पागल है
1995 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - हम आपके हैं कौन
1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - बेटा
1991 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - दिल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:1965 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:मराठी लोग
श्रेणी:पद्म श्री
श्रेणी:1967 में जन्मे लोग
श्रेणी:२१वीं सदी की भारतीय अभिनेत्रियाँ
श्रेणी:मुम्बई से अभिनेत्रियाँ
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:कला में पद्मश्री के प्राप्तकर्ता