411 REFERENCE · Wikipedia
श्वेतकंठी रॉकफ़ाउल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
230px|अंगूठाकार|श्वेतकंठी रॉकफाउल
श्वेतकंठी रॉकफ़ाउल (White-necked rockfowl, वैज्ञानिक नाम:Picathartes gymnocephalus) एक मझले आकार की चिड़िया है जिसकी गर्दन और पूँछ दोनों लम्बी होती है। आमतौर पर यह चिड़िया पच्छिमी अफ़्रीका में घाना से लेकर गिनी तक, पथरीले जंगली इलाकों में पायी जाती है।Fry 2000 1
यह चिड़िया जलधाराओं और इन्सेलबर्ग के आसपास अपना आवास बनाना पसंद करती है। इसकी कोई उप-प्रजाति अबी तक नहीं पहचानी गयी है, हालाँकि, कुछ लोग इसे सितकंठी रॉकफाउल के साथ मिला कर एक सुपरस्पीशीज कल्पित करते हैं।
चिड़िया का ऊपरी हिस्सा जैसे पीठ और पूँछ का ऊपरी भाग गहरे स्लेटी या लगभग काले रंग का होता है। पेट और पूँछ के हिस्से सफ़ेद होते हैं। चोंच काली और सिर और मुँह पीलापन लिए भूरे रंग का होता है जबकि सिर का पिछला हिस्सा गहरे स्लेटी या काले रंग का होता है। आँखे बड़ी और गहरे भूरे रंग की होती हैं।
इनका प्राथमिक भोजन छोटे कीड़े-मकोड़े हैं हालाँकि ये अपने बच्चों को छोटे आकार के मेंढक भी खिलाती है।
यहाँ प्रजाति आवास के विनाश के कारण खतरे की सूची में दर्ज की गयी है। इकोपर्यटन में रूचि रखने वालों द्वारा यह सबसे अधिक पसंद की जाने वाली चिड़ियों में से भी एक मानी जाती है।
सन्दर्भ
स्रोत
Fry C Hilary Stuart Keith Emil K. Urban The Birds of Africa Volume VI Academic Press 2000 London 0-12-137306-1 harv
श्रेणी:पक्षी