411 REFERENCE · Wikipedia
सुग़्द प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|सुग़्द प्रान्त (ख़ाक़ी रंग में) ताजिकिस्तान के उत्तर में स्थित है
thumb|230px|ख़ुजन्द में स्थित सुग़्द ऐतिहासिक संग्राहलय
सुग़्द (ताजिकी: Суғд, ur سغد) या विलोयत-इ-सुग़्द ताजिकिस्तान की एक विलायत (प्रान्त) है। यह मध्य एशिया के प्राचीन सोग़दा क्षेत्र में स्थित है जिस से इस प्रान्त का नाम भी पड़ा है। सुग़्द प्रान्त ताजिकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल २५,४०० वर्ग किमी है और सन् २००८ में इसकी आबादी १८.७ लाख अनुमानित कि गई थी। ताजिकिस्तान के ३०% लोग इस प्रान्त में रहते हैं। सुग़्द प्रान्त की राजधानी ख़ुजन्द शहर है।Central Asia, Bradley Mayhew, Greg Bloom, Paul Clammer, Lonely Planet, 2010, ISBN 978-1-74179-148-8
नाम और उच्चारण
जब तक ताजिकिस्तान सोवियत संघ का भाग था तब तक सुग़्द प्रान्त को 'लेनिनाबाद' बुलाया जाता था। १९९१ के बाद इसका नाम 'सुग़्द' रखा गया। इस शब्द में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।
विवरण
सुग़्द प्रान्त की अंतर्राष्ट्रीय सीमाएँ उज़बेकिस्तान के जिज़ाख़, नमन्गान, समरक़न्द और फ़रग़ना प्रान्तों से और काज़ाख़स्तान के ओश और बातकेन प्रान्तों से लगती हैं। सिर दरिया प्रान्त के क्षेत्र से गुज़रता है और पानी का एक मुख्य स्रोत है। सुग़्द और बाक़ी ताजिकिस्तान के बीच में ज़रफ़शान पर्वत शृंखला खड़ी है जिसके दर्रे अक्सर सर्दियों में बर्फ़बारी से बंद हो जाते हैं। प्रान्त का दक्षिणी हिस्सा ज़रफ़शान नदी कि घाटी में आता है, जबकि उत्तरी हिस्सा फ़रग़ना वादी में स्थित है। ताजिकिस्तान का अल्पसंख्यक उज़बेक समुदाय का अधिकाँश भाग इसी प्रान्त में रहता है।Global security watch - Central Asia, Reuel R. Hanks, ABC-CLIO, 2010, ISBN 978-0-313-35422-9, ... Slightly more than 15 percent of the population is Uzbek, and this large minority is concentrated in the Sughd region ... Most of the support for the Tajik government came from Sughd province (then called Leninabad oblast) ...
इन्हें भी देखें
सोग़दा
ख़ुजन्द
ताजिकिस्तान के प्रान्त
विलायत (प्रशासनिक विभाग)
ताजिकिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सुग़्द प्रान्त
श्रेणी:ताजिकिस्तान के प्रान्त
श्रेणी:ताजिकिस्तान
श्रेणी:फ़रग़ना वादी