Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हारा हाची बू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|शरीर द्रव्यमान सूचकांक चार्ट हारा हाची बू (腹八分) एक जापानी कहावत और नारा है जिसका अर्थ है "दस में से आठ भाग भरना"।Willcox, Bradley J., and D. Craig Willcox, and Makoto Suzuki The Okinawa Program : How the World's Longest-Lived People Achieve Everlasting Health--And How You Can Too http://www.amazon.com/Okinawa-Program-Longest-Lived-Everlasting-Health--/dp/0609807501/ 9780609807507 March 12, 2002 Three Rivers Press via Amazon.com Look Inside 86–87 यह जापान के कई क्षेत्रों में, विशेषकर ओकिनावा, में खाना खाने से सम्बंधित एक प्रथा है जिसके अनुसार किसी भी व्यक्ति को भोजन करते हुए केवल उतना ही खाना चाहिए जिसमें उसे लगे के उसका पेट 80% भर चुका है।Grossman, Terry Latest advances in antiaging medicine 2005 http://www.jstage.jst.go.jp/article/kjm/54/2/85/_pdf PDF The Keio Journal of Medicine 54 2 85–94 10.2302/kjm.54.85सितंबर 2021 InternetArchiveBot यानि उतना कभी नहीं खाना चाहिए के पूरी तृप्ति हो जाये। काफ़ी अध्ययन के बाद पाया गया है के ओकिनावा के लोगों में मोटापा, मधुमेह और इनसे सम्बंधित हृदय रोग लगभग न के बराबर देखे जाते हैं। ओकिनावा के 29% लोग 100 साल की उम्र से ज़्यादा जीतें हैं जो पश्चिमी देशों का चार गुना है।Basic Nutrition Smolin, Lori A. and Mary B. Grosvenor http://books.google.com/books?id=pqueMlren1cC&pg=PA134 2004 Infobase Publishing 0791078507 इस स्वास्थ्य का श्रेय "हारा हाची बू" और ओकिनावा की अन्य सेहत सुरक्षित रखने वाली प्रथाओं को दिया जाता है। वैज्ञानिक सार्थकता शरीर में भूख लगने की प्रक्रिया को देखते हुए वैज्ञानिकों ने पाया है के खाना खाते समय पेट भर जाने पर मस्तिष्क को 20 मिनट पता चलता है। अगर खाना तृप्ति होने तक खाया जाए तो दरअसल व्यक्ति ज़रुरत से लगभग 20% अधिक खाना खा लेता है। इस से पेट फूल जाता है और भारीपन महसूस होता है। पेट का अकार फूलने से अगली दफ़ा व्यक्ति और भी अधिक खाना खाता है। लम्बे अरसे तक ऐसा चलने से व्यक्ति नियमित रूप से अपने शरीर की ज़रुरत से ज़्यादा आहार खाता है जो मोटा होने का मुख्य कारण है। "हारा हाची बू" का नियम पालन करने से इस दुश्चक्र से बचा जा सकता है। इन्हें भी देखें नारा मोटापा सन्दर्भ 2 श्रेणी:नारे श्रेणी:जापानी भाषा के नारे श्रेणी:जापानी शब्द श्रेणी:स्वास्थ्यविज्ञान श्रेणी:स्वास्थ्य श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना