411 REFERENCE · Wikipedia
ओड़िशा हस्तशिल्प संग्रहालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओड़िशा हस्तशिल्प संग्रहालय - कलाभूमि ओड़िशा हस्तशिल्प संग्रहालय or Craft_Museum_01.jpg कलाभूमि का प्रवेशद्वार 20.2516 85.8068 type:landmark_region:IN inline,title 2018 शिल्पी विहार, पोखरीपुट, भुवनेश्वर, भारत ओड़िशा सरकार https://www.odishacraftsmuseum.com
ओड़िशा शिल्प संग्रहालय भारत के ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित एक संग्रहालय है, जो ओड़िशा की कला और शिल्प को समर्पित है। इसे कलाभूमि कभी कहते हैं।http://odishasuntimes.com/experience-the-essence-of-odisha-at-kala-bhoomi/ Experience the essence of Odisha at Kala Bhoomi OdishaSunTimes.com Mishra Sweta odishasuntimes.com en-US 2018-06-30 इसका उद्घाटन 22 मार्च 2018 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया था।https://www.telegraphindia.com/states/odisha/museum-to-promote-handicrafts-217745 Museum to promote handicrafts The Telegraph 2018-06-30 https://web.archive.org/web/20180613234434/https://www.telegraphindia.com/states/odisha/museum-to-promote-handicrafts-217745 13 June 2018 en यह संग्रहालय 12.68 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जो आठ दीर्घाओं, मुक्ताकाश एम्फीथिएटर, कार्यशाला क्षेत्र और स्मारिका दुकान में विभाजित है।
इस संग्रहालय में ओडिया हतशिल्पियों की उत्कृष्ट कृतियों को प्रदर्शित किया गया है। यह दो ब्लॉकों में विभाजित है जिसमें एक प्रदर्शन क्षेत्र और एक जीवन्त क्षेत्र है। प्रदर्शन क्षेत्र में राज्य भर के हस्तशिल्प और हथकरघा के बारे में दीर्घाएँ प्रदर्शित हैं जबकि जीवन्त क्षेत्र में एक मुक्ताकाश थिएटर के साथ-साथ अलग वर्कशॉप क्षेत्र हैं। कला भूमि का निर्माण लेटराइट पत्थर जैसे स्थानीय कच्चे माल का उपयोग करके किया गया है। लैटराइट पत्थर का उपयोग ओड़ीशा के कुछ सबसे पुराने स्मारकों में हुआ है। कला भूमि में कुल 10 दीर्घाएँ हैं जिनमें से 9 जनता के लिए खुली हैं। दो ब्लॉक हैं। हस्तशिल्प ब्लॉक में टेराकोटा, पारंपरिक पेंटिंग, पत्थर और लकड़ी की नक्काशी और प्राकृतिक सामग्री शिल्प गैलरी शामिल हैं। हथकरघा ब्लॉक में बुनाई के आरम्भ होने के पहले की तकनीकें, जनजातीय शिल्प, श्री जगन्नाथ संस्कृति और हथकरघा दीर्घाओं के शिल्प प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें अद्वितीय और प्राचीन कच्चे माल और उपकरण के साथ-साथ राज्य भर से विभिन्न प्रकार के हथकरघा का संग्रह है।
दीर्घाएँ
टेरकोटा
पारंपरिक चित्रकारी
पत्थर और लकड़ी की नक्काशी
धातु शिल्प
प्राकृतिक शिल्प
बुनाई-पूर्व तकनीकें
आदिवासी शिल्प
श्री जगन्नाथ संस्कृति के शिल्प
हथकरघा गैलरी
एक और गैलरी अभी निर्माणाधीन है जो ओडिशा के नृत्य रूपों को समर्पित है।
खुलने का समय
यह सप्ताह के सभी दिन खुली रहती है और केवल कुछ राष्ट्रीय अवकाशों जैसे स्वतंत्रता दिवस, दीपावली/काली पूजा आदि पर बंद रहता है। खुलने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक है। वेबसाइट में स्वीकृत छुट्टियों की सूची दर्शायी गयी है।
चित्रदीर्घा
संदर्भ
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक
श्रेणी:Infobox mapframe without OSM relation ID on Wikidata