411 REFERENCE · Wikipedia
तानिया (अभिनेत्री)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तानिया Tania at Punjabi Entertainment Festival & Awards.jpg पंजाबी अभिनेत्री तानिया 2024 में तानिया yes 1993 05 06 जमशेदपुर, झारखंड, भारत गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अभिनेत्री 2016-वर्तमान क़िस्मत और सुफ़ना गुड्डियां पटोलेरब्ब दा रेडियो 2सुफनालेख (फ़िल्म) 163 सेमी taniazworld
तानिया (जन्म 6 मई 1993) एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी सिनेमा में अपने कार्य के लिए जानी जाती हैं। उन्हें दो ब्रिट एशिया टीवी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है, जिनमें से एक उन्होंने फ़िल्म क़िस्मत (2018) में "सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री" के रूप में जीता था।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/punjabi/movies/news/happy-birthday-tania-5-times-when-the-actress-won-our-hearts/photostory/82427251.cms Happy Birthday Tania: 5 times when the actress won our hearts 2021-05-06 The Times of India 2025-10-12 0971-8257
प्रारंभिक जीवन
तानिया का जन्म 6 मई 1993 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, उनके माता-पिता पंजाब से हैं। उनका पालन-पोषण अमृतसर में हुआ। उनकी एक छोटी बहन तमन्नाह है। उनके पिता अनिलजीत कम्बोज पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय और बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वीमेन, अमृतसर से शिक्षा प्राप्त की, जहाँ उन्होंने 2012 से 2016 तक लगातार हर वर्ष "साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री" का पुरस्कार जीता। तानिया ने इंटीरियर डिज़ाइनिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की है। वह एक शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभागी रही हैं।https://www.in.com/entertainment/regional/after-declining-a-bollywood-offer-heres-how-tania-managed-to-bag-punjabi-films-333809.htm After declining a Bollywood offer, here's how Tania managed to bag Punjabi films! - in.com in.com 2025-10-12 en-US 28 अप्रैल 2019 https://web.archive.org/web/20190428051003/https://www.in.com/entertainment/regional/after-declining-a-bollywood-offer-heres-how-tania-managed-to-bag-punjabi-films-333809.htm dead
अभिनय करियर
तानिया को 2016 की बॉलीवुड फ़िल्म सरबजीत में सरबजीत की बेटी की भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम के टकराव के कारण उन्हें यह भूमिका छोड़नी पड़ी। उनकी पहली फ़िल्म सन ऑफ मंजीत सिंह थी, लेकिन यह फ़िल्म क़िस्मत के बाद रिलीज़ हुई।https://www.tribuneindia.com/news/life-style/fresh-face-big-dreams/657226.html Fresh face, big dreams Service Tribune News Tribuneindia News Service 2025-10-12 1 मई 2019 https://web.archive.org/web/20190501105745/https://www.tribuneindia.com/news/life-style/fresh-face-big-dreams/657226.html dead वह ब्लॉकबस्टर फ़िल्म सुफ़ना में अपनी भूमिका के लिए सबसे अधिक जानी जाती हैं। इसके बाद उन्होंने लेख (2022) और बाजरे दा सिट्टा (2022) जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। फिर उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म गोडे गोडे चा (2023) में अभिनय किया, जो सुपरहिट साबित हुई।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/punjabi/movies/news/world-siblings-day-2019-tania-calls-her-sister-tamanna-her-partner-in-crime/articleshow/68826110.cms National Siblings Day 2019: Tania calls her sister Tamanna her partner in crime 2019-04-11 The Times of India 2025-10-12 0971-8257 इसके बाद उनकी दो फ़िल्में ओए मखना (2023) और मित्रां दा नां चालदा (2024) व्यावसायिक रूप से असफल रहीं, लेकिन उनकी अभिनय प्रतिभा की आलोचकों ने खूब सराहना की।
साल 2025 में उन्होंने तीन फ़िल्मों में अभिनय किया — इल्ती (2025) जो सेमी-हिट रही, मिठड़े (2025) जो एवरेज से बेहतर प्रदर्शन कर गई, और फाफे कुटनियां (2025) जो औसत रही। वह जल्द ही गोडे गोडे चा 2 में मुख्य भूमिका में एमी विर्क के साथ नजर आएंगी। यह फ़िल्म दिवाली के अवसर पर, 21 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/punjabi/movies/news/bajre-da-sitta-ammy-virk-and-tania-kick-start-the-shoot-of-their-new-movie/articleshow/80165780.cms Bajre Da Sitta: Ammy Virk and Tania kick start the shoot of their new movie 2021-01-08 The Times of India 2025-10-12 0971-8257https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/punjabi/movies/news/ammy-virk-and-sargun-mehta-starrer-qismat-2-goes-on-the-floor/articleshow/78715121.cms Ammy Virk and Sargun Mehta starrer ‘Qismat 2’ goes on the floor 2020-10-17 The Times of India 2025-10-12 0971-8257
सन्दर्भ
श्रेणी: पंजाबी अभिनेत्री
श्रेणी: भारतीय अभिनेत्री
श्रेणी:1993 में जन्मे लोग
श्रेणी:जमशेदपुर के लोग
श्रेणी:जीवित लोग