411 REFERENCE · Wikipedia
फ़ाइव नाइट्स ऐट फ़्रेडीज़ (वीडियो गेम)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वीडियो गेम शृंखला फ़ाइव नाइट्स ऐट फ़्रेडीज़
फ़ाइव नाइट्स ऐट फ़्रेडीज़Five Nights at Freddy's FNAF1logo.jpg स्कॉट कॉथन स्कॉट कॉथन क्लिकटीम (मोबाइल और कॉनसोल) फ़ाइव नाइट्स ऐट फ़्रेडीज़ क्लिकटीम फ़्यूजन 2.5 nowrap विंडोज़ एंड्रॉइड iOS निंटेंडो स्विच प्लेस्टेशन 4 एक्सबॉक्स वन विंडोज़ फ़ोन nowrap विंडोज़ 8 अगस्त 2014 एंड्रॉइड 26 अगस्त 2014 iOS 11 सितंबर 2014 विंडोज़ 1 दिसंबर 2014 स्विच, प्लेस्टेशन 4, एक्सबॉक्स वन 29 नवंबर 2019 सर्वाइवल हॉरर, पॉइंट एंड क्लिक सिंगल प्लेयर
फ़ाइव नाइट्स ऐट फ़्रेडीज़ (en Five Nights at Freddy's; FNaF) स्कॉट कॉथन द्वारा विकसित एवं प्रकाशित 2014 का एक सर्वाइवल हॉरर पॉइंट ऐंड क्लिक वीडियो गेम है। खिलाड़ी एक पिज़्ज़ारिया के एक सुरक्षा गारद माइक श्मिट के रूप में खेलता है। श्मिट को रात में रेस्तरां के अंदर सक्रिय ऐनिमट्रॉनिक द्वारा मारे बिना अपने शिफ़्ट पूरे करने चाहिए। खिलाड़ी सुरक्षा कैमरा से ऐनिमट्रॉनिक को देख सकता है और दो इस्पात के दरवाज़ों से उन्हें ऑफ़िस के अंदर आने से रोक सकता है। कैमरा, लाइट और दरवाज़ों का प्रयोग करने से सीमित बिजली घटती है। यदि कोई ऐनिमट्रॉनिक ऑफ़िस के अंदर आ जाए, खिलाड़ी को जंपस्केयर किया जाए गा, जिससे गेम ओवर हो जाएगा।
छह मास में विकसित, फ़ाइव नाइट्स ऐट फ़्रेडीज़ को विंडोज़ के लिए 8 अगस्त 2014 में प्रकाशित किया गया।
फ़ाइव नाइट्स ऐट फ़्रेडीज़ एक सफल गेम बना और इसे ज़्यादातर सकारात्मक आलोचनाएँ मिली, जो इसे एक डरावना हॉरर गेम माने। यह यूट्यूब में ख्यात हुआ। ब्लमहाउस प्रोडक्शंस ने 2023 में इस गेम पर आधारित एक फ़िल्म को प्रकाशित किया।