Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ़ारसी बिल्ली

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|फ़ारसी बिल्ली SABIR KHAN फ़ारसी बिल्ली एक ऐसी प्रजाति की बिल्ली है जिसका चेहरा गोल और मुँह छोटा होता है तथा उसके काफ़ी लंबे बाल होते हैं। यह अनुमान लगाया जाता है कि फ़ारसी बिल्लियों को इटली में खोरासन से 1620 के आसपास लाया गया होगा। 19वीं शताब्दी के बाद इन बिल्लयों की बड़ी बालों वाली नस्ल के अफ़गानिस्तान और ईरान से लाए जाने के प्रमाण मिलते हैं।डिगर्ड जीन-पियरे कैट II. पर्शियन कैट https://www.iranicaonline.org/articles/cat-ii-persian-cat एनसाइक्लोपीडिया ईरानिका 11 मार्च 2023फ्लोर विल्लेम अ नोट ऑन पर्शियन कैट्स https://www.tandfonline.com/doi/abs/10.1080/021086032000062866A ईरानियन स्टडीज़ 2023 36 27–42 कार्फैक्स पब्लिशिन्ह 11 मार्च 2023 ये बिल्लियाँ बहुत लोकप्रिय हुईं। इनकी नस्ल को दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहले ब्रितानियों तथा बाद में अमरीकियों ने अपनाया। कुछ लोग इस हिमालयी नस्ल को, जिसके बाल छोटे हैं इसी प्रजाति की बिल्ली मानते हैं तथा कुछ अलग प्रजाति की बिल्ली मानते हैं। प्रजाति का विकास इस बिल्ली के चयनित प्रजनन द्वारा कई नस्लों के विकास से एक तरफ तो अनेक रंगों वाली बिल्ली का विकास हुआ और दूसरी तरफ सपाट चेहरे वाली ईरानी बिल्ली का विकास हुआ। शौकीन लोगों द्वारा पसंद किए जा रहे सपाट चेहरे वाली बिल्ली के साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ शुरु हुईं। बहुत सारे लोगों द्वारा बिल्ली की पुरानी नस्ल को सुरक्षित रखने की कोशिश की गई जैसे कि-स्याम नस्ल की बिल्ली को। आम लोगों के बीच बिल्ली की परंपरागत प्रजाति मज़ल बहुत लोकप्रिय थी। इस बिल्ली में वंशानुगत किडनी की बीमारी थी जिसने कई देशों में इसकी आधी आबादी को प्रभावित किया। इन्हें भी देखें बिल्ली सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ फ़ारसी बिल्ली प्रजाति प्रोफ़ाइल: फ़ारसी श्रेणी:जानवर श्रेणी:बिल्ली श्रेणी:जीव