411 REFERENCE · Wikipedia
भुगतान बैंक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भुगतान बैंक एक विशेष प्रकार के बैंक हैं जिन्हें कुछ सीमित बैंकिंग क्रियाकलाप की अनुमति है, जिसमें प्रमुख है कि ये बैंक ग्राहकों से जमा ले सकते हैं किंतु लोन नहीं दे सकते। साथ ही यह भी निर्देश हैं कि इन बैंकों का परिचालन शुरुआत से ही पूर्णत: नेटवर्क व प्रौद्योगिकी साधित हो।https://www.rbi.org.in/hindi/Scripts/PressReleases.aspx?Id=24442&Mode=0 संग्रहीत प्रति 20 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20160305213600/https://www.rbi.org.in/hindi/Scripts/PressReleases.aspx?Id=24442&Mode=0 5 मार्च 2016 live
भारतीय रिजर्व बैंक ने १९ अगस्त २०१५ को अपने एक आदेश के द्वारा ११ पेमेंट बैंक या भुगतान बैंक की स्वीकृत प्रदान कर दी। http://www.jagran.com/news/business-rbi-grants-inprinciple-approval-to-11-applicants-for-payments-banks-12757029.html संग्रहीत प्रति 20 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20150822080501/http://www.jagran.com/news/business-rbi-grants-inprinciple-approval-to-11-applicants-for-payments-banks-12757029.html 22 अगस्त 2015 live
उद्देश्य
इन बैंको को प्रमुखतः वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु कल्पित किया गया है। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु ये निम्न प्रकार से सहायक होंगे -
लघु बचत खाते उपलब्ध कराना
प्रवासी श्रमिक वर्ग, निम्न आय अर्जित करने वाले परिवारों, लघु कारोबारों, असंगठित क्षेत्र की अन्य संस्थाओं और अन्य उपयोगकर्ताओं को भुगतान/भुगतान/विप्रेषण सेवाएं प्रदान करना
गतिविधियाँ
इन बैंको को कुछ सीमित गतिविधियों की ही अनुमति है:
मांग जमाराशियों को स्वीकारना। प्रारंभ में भुगतान बैंक प्रति व्यक्तिगत ग्राहक की अधिकतम 200,000 की शेष राशि रख सकता है।
एटीएम/डेबिट कार्ड जारी करना। तथापि, भुगतान बैंक क्रेडिट कार्ड जारी नहीं कर सकता।
विभिन्न सारणियों के माध्यम से भुगतान और धन प्रेषण सेवाएं।
व्यवसाय प्रतिनिधियों से संबंधित रिज़र्व बैंक के दिशानिर्देशों के अधीन रहते हुए अन्य बैंक का व्यवसाय प्रतिनिधि बनना।
म्यूच्युअल फंड इकाइयों और बीमा उत्पाद आदि जैसे जोखिम रहित सरल वित्तीय उत्पादों का वितरण।
पूंजी
इस प्रकार के बैंक को कार्य करने के लिए प्रारंभिक तौर पर प्रथम पांच वर्षों में न्यूनतम १०० करोड़ की पूँजी आवश्यक है।
नियमावली
बैंकिंग नियमावली 1949 की धारा 22 के अंतर्गत लाइसेन्स निर्गत किये गए
भुगतान बैंकों की सूची
आदित्य बिड़ला नूवो लिमिटेड
एयरटेल एम कॉमर्स लिमिटेड
चोलामंडलम डिस्ट्रीब्यूशन
डाक विभाग
फिनो पेटेक लिमिटेड
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लि.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड
दिलीप शांतिलाल सांघवी
विजय शंकर शर्मा 1
टेक महिंद्रा लिमिटेड
वोडाफोन एम पैसा http://www.jagran.com/news/business-rbi-grants-inprinciple-approval-to-11-applicants-for-payments-banks-12757029.html संग्रहीत प्रति 20 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20150822080501/http://www.jagran.com/news/business-rbi-grants-inprinciple-approval-to-11-applicants-for-payments-banks-12757029.html 22 अगस्त 2015 live
बाहरी कड़ियाँ
[ https://web.archive.org/web/20160305213600/https://www.rbi.org.in/hindi/Scripts/PressReleases.aspx?Id=24442&Mode=0 प्रेस विज्ञप्ति:भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए भुगतान बैंकों की लाइसेंसिंग के दिशानिर्देश]
प्रेस विज्ञप्ति:भारतीय रिज़र्व बैंक ने भुगतान बैंकों के लिए दिया 11 आवेदकों को अनुमोदन
सन्दर्भ
श्रेणी:बैंकिंग
श्रेणी:भारत में बैंकिंग