411 REFERENCE · Wikipedia
जब वी वेड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जब वी वेड एक पाकिस्तानी रोमांटिक हास्य धारावाहिक है, जिसका निर्देशन वजहत रौफ ने और कहानी मोहसीन अली ने लिखी थी। इस धारावाहिक में दानिश तैमूर और आइज़ा खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसका प्रसारण 2014 में ईद उल-फ़ित्र से उर्दू 1 में शुरू हुआ था।
भारत में इसका प्रसारण ज़िंदगी चैनल पर 18 दिसम्बर 2015 से सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे इसी नाम से होता था।
== कहानी ==
फ़ारिस की माँ की आखिरी ख़्वाहिश होती है कि वो अपने किसी एक आंटी की बेटी से शादी कर ले। फ़ारिस इसमें अपनी सबसे अच्छी दोस्त, निशा की मदद लेता है। अंत में फ़ारिस को एहसास होता है कि वो निशा से प्यार करता है। निशा और ज़ीरो के शादी के दिन वो आता है और सभी के सामने अपने प्यार का इज़हार करता है और एक थप्पड़ लगाने के बाद निशा भी मान जाती है।
== कलाकार ==
दानिश तैमूर — फ़ारिस
आएज़ा खान — निशा
बुश्रा अंसारी — फ़ारिस की माँ
निम्रा खान — रूमी
हीरा सलमान — हीर
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==