411 REFERENCE · Wikipedia
प्रधानमन्त्री
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कुछ देशों के प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री एक राजनैतिक पद होता है, जिसके पदाधिकारी पर सरकार की कार्यकारिणी का संचालन करने का भार होता है। सामान्यतः, प्रधानमंत्री अपने देश की संसद का सदस्य भी होता है।
भारत में प्रधानमन्त्री या अन्य कोई मन्त्री छः माह तक बिना संसद सदस्य रहते हुए भी पद पर बने रह सकते हैं लेकिन उन्हे छः महीने के अन्दर संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना पडेगा। अगर प्रधानमन्त्री या मन्त्री इस अवधि में संसद के सदस्य बनने में विफल रहते हैं तो उन्हे त्यागपत्र देना पडेगा। लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं कि हर बार छ: माह के लिए आप सदन के सदस्य न रहते हुए भी मन्त्री पद पर आसीन रहे। इस सम्बन्ध में उच्चतम न्यालय का निर्णय अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री की शक्तियां एवं कार्य
वर्तमान (सन् २०२२) भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यक्तिगत तौर पर भारत के 15वें प्रधानमन्त्री हैं। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 75 केवल इतना कहता है कि भारत का एक प्रधानमंत्री होगा जिसकी नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा। प्रधानमंत्री, मंत्री परिषद का नेता होता है। हेमंत सिंह के अनुसार राष्ट्रपति केवल नाममात्र का शासक होता है राष्ट्रपति से ज्यादा अधिकार प्रधानमंत्री के पास होते है जबकि प्रमुख कार्यकारी शक्तियां प्रधानमंत्री में निहित होती हैं।https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/power-and-duties-of-indian-prime-minister-in-hindi-1490095069-2 जानें भारतीय प्रधानमंत्री की शक्तियां एवं कार्य क्या हैं? 2019-09-20 Jagranjosh.com 2020-06-29 https://web.archive.org/web/20171013234140/http://www.jagranjosh.com/general-knowledge/power-and-duties-of-indian-prime-minister-in-hindi-1490095069-2 13 अक्तूबर 2017 dead
मंत्री नियुक्त करने हेतु अपने दल के सदस्यों के नाम राष्ट्रपति को सुझाता है।
राष्ट्रपति उन लोगों को मंत्री बनाता है जिनके नामों की सिफ़ारिश प्रधानमंत्री करता है।
यह निश्चित करता है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जायेगा और वह उनको आवंटित विभाग में फेरबदल भी कर सकता है।
वह मंत्री परिषद् की बैठक की अध्यक्षता भी करता है और अपनी मर्जी के हिसाब से निर्णय बदल भी सकता है।
किसी मंत्री को त्यागपत्र देने या उसे बर्खास्त करने की सलाह राष्ट्रपति को दे सकता है।
वह सभी मंत्रियों की गतिविधियों को नियंत्रित और निर्देशित भी करता है।
वह अपने पद से त्यागपत्र देकर पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने की सलाह भी राष्ट्रपति को दे सकता है। अर्थात् वह राष्ट्रपति को लोकसभा भंग कर नये सिरे से चुनाव करवाने की सलाह भी दे सकता।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
मंत्रिपरिषद
राष्ट्राध्यक्ष
राष्ट्रपति
चांसलर
भारत का प्रधानमंत्री
बाहरी कड़ियाँ
भारत का होजून 2020 InternetArchiveBot
भारत के प्रधानमंत्री के बारे में यह जरूर जान लें
श्रेणी:राजनीति
श्रेणी:समाजशास्त्र
श्रेणी:शासनाध्यक्ष
श्रेणी:आधिकारिक पद
श्रेणी:प्रधानमंत्री
श्रेणी:उपाधियाँ