Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सहूल ताक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|thumb|सहूल और सुन्दा महाद्वीपीय ताकों का मानचित्र सहूल ताक (Sahul Shelf) ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप की महाद्वीपीय ताक (कॉन्टीनेन्टल शेल्फ़) का भाग है जो ऑस्ट्रेलिया के तट से आगे विस्तृत है। यह पश्चिमोत्तर में ऑस्ट्रेलियाई तट से लेकर तिमोर सागर के अधिकांश भाग के नीचे चलता हुआ वहाँ अंत होता है जहाँ तिमोर समुद्री खाई की गहराईयाँ आरम्भ होतीं हैं। उत्तर में यह ऑस्ट्रेलियाई तट से आगे नया गिनी तक पहुँचता है और पूरे आराफ़ूरा सागर के नीचे फैला हुआ है।Ballard, Chris (1993). "Stimulating minds to fantasy? A critical etymology for Sahul". Sahul in review: pleistocene archaeology in Australia, New Guinea and island Melanesia. Canberra: Australian National University. p. 17. ISBN 0-7315-1540-4. पिछले हिमयुग में आज से लगभग १८,००० वर्ष पूर्व, जब पिछला हिमयुग अपने चरम पर था, समुद्र का बहुत सा जल बर्फ़ में जमा हुआ था और समुद्रतल आज की तुलना में नीचे था। भूवैज्ञानिकों को प्रमाण मिले हैं कि उस समय सहूल ताक समुद्र की सतह से ऊपर धरती के रूप में था और आज का आराफ़ूरा सागर लगभग पूरा-का-पूरा सूखी ज़मीन था।"Big Bank Shoals of the Timor Sea: An environmental resource atlas". Australian Institute of Marine Science. 2001. Retrieved 2006-08-28. इन्हें भी देखें सुन्दा ताक महाद्वीपीय ताक बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह सन्दर्भ श्रेणी:महाद्वीपीय ताकें श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया का भूगोल