411 REFERENCE · Wikipedia
लीची
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लीची Lychee.jpg 250px लीची के पके पलों से लदी डाली पादप सपुष्पक युडिकॉट Rosids Sapindales Sapindaceae Sapindoideae Litchi Sonn. L. chinensis Litchi chinensis Sonn.
लीची (खाद्य भाग) खाद्य भाग पूर्ण भार का 60% होया है 276 0.8 g 0.4 g 1.3 g 16.5 g 15.2 g 5 10 31 72 1 1
लीची एक फल के रूप में जाना जाता है, जिसे वैज्ञानिक नाम (Litchi chinensis) से बुलाते हैं, जीनस लीची का एकमात्र सदस्य है। इसका परिवार है सोपबैरी। यह ऊष्णकटिबन्धीय फल है, जिसका मूल निवास चीन है। यह सामान्यतः मैडागास्कर,नेपाल, भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, दक्षिण ताइवान, उत्तरी वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और दक्षिण अफ्रीका में पायी जाती है।
thumb|सैमसिंग के फूल, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल, भारत
इसका मध्यम ऊंचाई का सदाबहार पेड़ होता है, जो कि 15-20 मीटर तक होता है, ऑल्टर्नेट पाइनेट पत्तियां, लगभग 15-25 सें.मी. लम्बी होती हैं। नव पल्लव उजले ताम्रवर्णी होते हैं और पूरे आकार तक आते हुए हरे होते जाते हैं। पुष्प छोटे हरित-श्वेत या पीत-श्वेत वर्ण के होते हैं, जो कि 30 सें.मी. लम्बी पैनिकल पर लगते हैं।
इसका फल ड्रूप प्रकार का होता है, 3-4 से.मी. और 3 से.मी व्यास का। इसका छिलका गुलाबी-लाल से मैरून तक दाने दार होता है, जो कि अखाद्य और सरलता से हट जाता है। इसके अंदर एक मीठे, दूधिया श्वेत गूदे वाली, विटामिन- सी बहुल, कुछ-कुछ छिले अंगूर सी, मोटी पर्त इसके एकल, भूरे, चिकने मेवा जैसे बीज को ढंके होती है। यह बीज 2X1.5 नाप का ओवल आकार का होता है और अखाद्य होता है। इसके फल [[जुलाई
]] से अक्टूबर में फ़ूल के लगभग तीन मास बाद पकते हैं।
इसकी दो उप-जातियां हैं:-
लीची चिनेन्सिस, उपजाति:chinensis, : चीन, इंडोनेशिया, लाओस, कम्बोडिया में। पत्तियां 4-8|
लीची चिनेन्सिस, उपजाति: फिलीपिनेन्सिस: फिलीपींस, इंडोनेशिया, पत्तियां 3-4l
इतिहास
लीची की खेती दक्षिणी चीन के क्षेत्र में 1059 ईस्वी, मलेशिया और उत्तरी वियतनाम में शुरू हुई थी। https://hort.purdue.edu/newcrop/morton/lychee.html Lychee hort.purdue.edu 2022-01-24 चीन के अनौपचारिक रिकॉर्ड लीची के उल्लेख को 2000 ईसा पूर्व तक ले जाते हैं। https://books.google.jo/books?id=wynac3NvzLsC&pg=PA123&redir_esc=y#v=onepage&q&f=false Handbook of Environmental Physiology of Fruit Crops Schaffer Bruce Andersen Peter C. 1994-08-19 CRC Press 978-0-8493-0179-7 en दक्षिणी चीन के कुछ हिस्सों और हाइनान द्वीप पर जंगली पेड़ अभी भी उगते हैं। चीनी इंपीरियल कोर्ट में इस फल का उपयोग स्वादिष्ट व्यंजन के रूप में किया जाता था। https://books.google.jo/books?id=1c0UyPNF_I0C&redir_esc=y China's Imperial Way: Retracing an Historical Trade and Communications Route from Beijing to Hong Kong Bishop Kevin 1997 China Books 978-962-217-511-2 en
खेती और प्रयोग
left|thumb| एक छिली हुई लीची
दक्षिण चीन में यह बहुतायत में उगायीं जातीं हैं, इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व एशिया खासकर थाईलैंड, लाऔस, कम्बोडिय वियतनाम बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत, दक्षिणी जापान, ताईवान में। और अब तो यह कैलिफ़ोर्निया, हवाई और फ्लोरिडा में भी उगायी जाने लगी है।
देहरादून में कुछ बहुत से स्वादिष्ट फलों की खेती होती है। इनमें प्रमुख है- लीची। लीची की खेती देहरादून में १८९० से ही प्रचलित है। हालांकि शुरुआत में लीची की खेती यहां के लोगों में उतनी लोकप्रिय नहीं थी। पर १९४० के बाद इसकी लोकप्रियता जोर पकड़ने लगी। इसके बाद तो देहरादून के हर बगीचे में कम से कम दर्जन भर लीची के पेड़ तो होते ही थे। १९७० के करीब देहरादून लीची का प्रमुख उत्पादक बन गया। देहरादून के विकास नगर, नारायणपुर, वसंत विहार, रायपुर, कालूगढ़, राजपुर रोड और डालनवाला क्षेत्र में लगभग ६५०० हेक्टेयर भूमि पर इस स्वादिष्ट फल की खेती होती है। लेकिन अब लीची की खेती में भारी कमी आई है। अब लीची की खेती सिर्फ ३०७० हेक्टेयर भूमि पर ही होती है।
right|thumb| लीची का अंकुरित होता बीज, अपनी मुख्य जड़ सहित (लगभग तीन मास पुराना)
right|thumb| एक सामान्य बीज (बायें) और एक छोटा बीज|कड़ी=Special:FilePath/Lychee_seed.jpg
लीची वियतनाम, चीनी और दक्षिण एशियाई बाजारों में ताज़ी बिकतीं हैं और विश्व भर के सुपरमार्किटों में भी। इसके प्रशीतन में रखने पर भी इसका स्वाद नहीं बदलता है, हां रंग कुछ भूरेपन पर आ जाता है।
विषाक्तन
1962 में, यह पाया गया कि लीची के बीजों में (मिथाइलीनसाइक्लोप्रोपाइलग्लाइसिन (MCPG) नामक एक रसायन होता है, जो जानवरों के अध्ययन में अधोमधुरक्तता का कारण बनता है।Gray D. O. Fowden L. 1962-03 α-(Methylenecyclopropyl)glycine from Litchi seeds https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1243468/ Biochemical Journal 82 3 385–389 0264-6021 1243468 13901296 1990 के दशक के अंत के बाद से, इंसेफेलोपैथी (चमकी बुखार) का अस्पष्टीकृत प्रकोप दिखाई दिया है, जिसने मई से जून तक लीची की फसल के मौसम के दौरान भारत और उत्तरी वियतनाम में केवल बच्चों को प्रभावित किया है।https://www.fao.org/3/ac684e/ac684e08.htm 7. LYCHEE PRODUCTION IN INDIA www.fao.org 2022-01-24
लीची के विभिन्न भाषाओं में नाम
लीची नाम चीनी मूल से zh 荔枝,
+ लीची भिन्न भषाओं में Language Original script Romanisation IPA transcription Mandarin 荔枝 lìzhīli4chih1 [ li˥˩ ʈʂʐ̩˥˥ ] Cantonese 荔枝 lai6 zi1laihjì [ lɐi˨ tsiː˥˧ ] Hokkien/Taiwanese 荔枝 Pe̍h-ōe-jī: zh-nan Pe̍h-ōe-jī nāi-chi [ nai˧˧ tɕi˥˥ ] Japanese Katakana: Kana ライチー、ライチ、レイシKanji: Hani 茘枝 Hepburn: ja Hepburn raichii, raichi, reishiKunrei-shiki: ja Kunrei-shiki raitî, raiti, reisi [ɺ̠ajtɕiː], [ɺ̠ajtɕi], [ɺ̠ejɕi] Korean Hangul: Hang 여지 MR: ko McCune-Reischauer yŏchiRev.: ko Revised Romanization yeojiYale: ko Yale yeci SK: [jʌ.tɕi]NK: [jʌ.zi] Vietnamese vi vải, lệ chi Hanoi: [ vɐːj˧˩˧ ], [ l̺ɜj˧˨ ci˧˧ ]Saigon: [ jɐːj˧˩˧ ], [ l̻ʲɜj˧˨ ci˧˧ ] Thai Thai: th ลิ้นจี่ RTGS: th RTGS linchiISO 11940: th ISO 11940 lîncī̀ [lín.tɕìː] Tagalog tl lichias, lichiaRef. spelling: tl litsiasSimilar native fruit: tl alupag-amo [lɪˈtʃi.ə], [lɪˈtʃi.əs], [ɐˈlu.pəɡ ˈamo] Malay ms laici [ˈlaɪ̯.tʃi] Hindustani Devanāgarī: Deva लीचीUrdu: لیچی IAST: līcī [liːtʃiː]
चित्र दीर्घा
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
Litchi chinensis
लाभदायक लीची
Fruits of Warm Climates: Lychee
California Rare Fruit Growers: Lychee Fruit Facts
Lychees in Australia
श्रेणी:सैपिनडेसीए
श्रेणी:फल
श्रेणी:एशियाई फल
श्रेणी:चीनी मूल का फल
श्रेणी:फल