Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्थिर तारे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|रात्रि के आकाश की अंधकारमय पृष्ठभूमि में दृश्यमान तारे। thumb|योहानस केप्लर के सन् 1596 के ग्रंथ मिस्टीरियम कॉस्मोग्राफिकम का रेखाचित्र। इसमें ब्रह्मांड के सूर्यकेन्द्रित मॉडल को दर्शाया गया है, जिसका सबसे बाहरी आवरण स्थिर तारों का खगोलीय गोला है। खगोल विज्ञान में, स्थिर तारे (लैटिन: stellae fixae) मुख्य रूप से नग्न आँखों से दिखाई देने वाले वे तारे या प्रकाश स्रोत हैं, जो रात्रि के आकाश की पृष्ठभूमि में एक-दूसरे के सापेक्ष गतिहीन प्रतीत होते हैं।विलियमसन ए॰ डब्लू॰ 30 सितम्बर 1892 The Real Motions of the Fixed Stars स्थिर तारों की वास्तविक गतियाँ https://www.science.org/doi/10.1126/science.ns-20.504.192.a साइंस अंग्रेज़ी ns-20 504 192 10.1126/science.ns-20.504.192.a 0036-8075https://www.thehindu.com/children/the-supernova-that-challenged-our-worldview/article67464908.ece The supernova that challenged our worldview गणेश ए॰एस॰ 5 नवम्बर 2023 द हिन्दू 2 सितम्बर 2026 अंग्रेज़ी वह सुपरनोवा जिसने हमारे विश्वदृष्टिकोण को चुनौती दी 0971-751Xhttps://dictionary.cambridge.org/dictionary/english/fixed-star fixed star 2 सितम्बर 2026 कैम्ब्रिज डिक्शनरी अंग्रेज़ी स्थिर तारा 2 सितम्बर 2026 इन्हें उन खगोलीय पिंडों से भिन्न माना जाता है जो इन स्थिर तारों और एक-दूसरे की तुलना में निरंतर गतिमान रहते हैं; जैसे कि प्राचीन काल से ज्ञात ग्रह और धूमकेतु।https://www.britannica.com/science/star-astronomy/Stellar-positions Star - Positions, Magnitude, Classification 23 अगस्त 2026 एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका अंग्रेज़ी तारा - स्थितियाँ, कांतिमान, वर्गीकरण 2 सितम्बर 2026  सूर्य को छोड़कर, नग्न आँखों से दिखाई देने वाले सभी तारे और हमारी आकाशगंगा की धुंधली पट्टी इसी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। नग्न आँखों से देखने पर प्रकाश के एक बिंदु के समान दिखाई देने के कारण, कुछ चमकीली नीहारिकाओं तथा अन्य गहन-आकाश पिंडों को भी ऐतिहासिक रूप से स्थिर तारों की श्रेणी में ही रखा जाता था। आदर्श खगोलीय परिस्थितियों में, पृथ्वी से नग्न आँखों द्वारा लगभग 6,000 तारे देखे जा सकते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से स्थिर तारे एक भ्रामक नाम है, क्योंकि सम्पूर्ण ब्रह्मांड में कोई भी खगोलीय पिंड पृथ्वी या एक-दूसरे के सापेक्ष पूर्णतः स्थिर नहीं है। वस्तुतः पृथ्वी से अत्यधिक दूरी पर होने के कारण, आकाश में इनकी गति इतनी धीमी प्रतीत होती है कि मानव जीवनकाल में इनकी सापेक्ष स्थितियों में होने वाला परिवर्तन लगभग नगण्य या अगोचर रहता है। तारों के इस अत्यंत सूक्ष्म विस्थापन को केवल दूरबीनों जैसे आधुनिक प्रकाशीय उपकरणों और सटीक वैज्ञानिक प्रेक्षणों के माध्यम से ही मापा जा सकता है, जिससे उनकी वास्तविक निज गति का पता चलता है। गतिमान होने के बावजूद, इसी नगण्य परिवर्तन के कारण खगोलीय नौवहन, तारकीय मानचित्रीकरण, खगोलमिति और नाक्षत्र समय के मापन जैसे व्यावहारिक खगोलीय कार्यों के लिए इन्हें एक स्थिर सन्दर्भ बिंदु मान लिया जाता है। इन्हें भी देखें तारा उपग्रह आकाशगंगा टी टॉरी स्टार सन्दर्भ श्रेणी:खगोल विज्ञान श्रेणी:तारे श्रेणी:तारों के प्रकार