Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रतीक अग्निहोत्री

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रतिक अग्निहोत्री(Pratik Agnihotri)(जन्म १ मई १९९८) एक भारतीय संगीतकार, गीतकार और अभिनेता हैं। उनका बचपन महाराष्ट्र का 'मैनचेस्टर' कहे जाने वाले शहर इचलकरंजी में बीता। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी शिक्षा पूर्ण की है। == प्रारंभिक जीवन == उन्हें बचपन से गायन का शौक नहीं था, और न ही उनके पूरे परिवार में कोई संगीत या गायन से जुड़ा था। जब वे नौवीं कक्षा में थे, तो उन्होंने गिटार सीखने की जिद की, जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें गिटार क्लास में दाखिला दिला दिया। तीन-चार महीने गिटार सीखने के बाद, दसवीं कक्षा की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने गिटार सीखना बंद कर दिया। इस दौरान उनमें संगीत के प्रति गहरा लगाव पैदा हुआ। धीरे-धीरे वे गाने गुनगुनाने लगे। उन्होंने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सामने गाना शुरू किया, जिससे उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला। कॉलेज के दिनों में उन्होंने एक बेहतरीन 'म्यूजिक बैंड' तैयार किया। कॉलेज में हर साल उन्होंने अपने गायन से मंच पर अपनी छाप छोड़ी। इसी दौरान उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया और अपना पहला गाना लिखा। वर्तमान में उन्होंने अपना खुद का एक एल्बम भी तैयार किया है। == बाहरी कड़ियाँ == १.https://m.imdb.com/name/nm15734966/?ref_=ext_shr_lnk