411 REFERENCE · Wikipedia
बेरीनाग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेरीनाग Berinag Berinag 2.jpg बेरीनाग टैक्सी स्टैण्ड बेरीनाग India Uttarakhand 29.776 80.056 inline, title उत्तराखण्ड में स्थिति देश प्रान्त उत्तराखण्ड ज़िला पिथौरागढ़ ज़िला 1895 5195 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, कुमाऊँनी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 262531 UK-05
बेरीनाग (Berinag), जिसे बेड़ीनाग या बेणीनाग भी कहा जाता है, भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित एक हिल स्टेशन है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm Start and end points of National Highways 23 April 2009 https://web.archive.org/web/20080922011802/http://morth.nic.in/writereaddata/sublink2images/NH_StartEnding_Station8634854396.htm 22 September 2008 live "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995"Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994
नाम की उतपत्ति
नगर के समीप ही बेणीनाग का ऐतिहासिक मन्दिर है, जो कुमाऊँ के प्रसिद्ध नाग मन्दिरों में एक है। इस मन्दिर की लोकप्रियता के कारण इसके समीपस्थ क्षेत्र को भी कालांतर में बेणीनाग कहा जाने लगा। समय बीतने के साथ-साथ यह नाम पहले बेणीनाग से बेड़ीनाग हुआ, और फिर ब्रिटिश काल मे बेड़ीनाग से बदलकर बेरीनाग हो गया।
इतिहास
बेरीनाग ऐतिहासिक तौर पर गंगोली क्षेत्र के अंतर्गत माना जाता है। यहाँ तेरहवीं शताब्दी से पहले कत्यूरी राजवंश का शासन था। तेरहवीं शताब्दी के बाद यहाँ मनकोटी राजाओं का शासन स्थापित हो गया, जिनकी राजधानी मनकोट में थी।Ramesh S Ramesh Brinda Bisht Jogendra Kumaon : jewel of the Himalayas 2001 UBS Publishers' Distributors New Delhi 9788174763273 11 en सोलहवीं शताब्दी में कुमाऊँ के राजा बालो कल्याण चन्द ने मनकोट पर आक्रमण कर गंगोली क्षेत्र पर अधिकार कर लिया।हांडा उमाचंद History of Uttaranchal 2002 Indus Pub. Company New Delhi 9788173871344 71 en इसके बाद यह क्षेत्र 1790 तक कुमाऊँ का हिस्सा रहा। 1790 में गोरखाओं ने कुमाऊँ पर आक्रमण कर कब्ज़ा कर लिया, और फिर 1815 के गोरखा युद्ध में गोरखाओं की पराजय के बाद यहाँ अंग्रेज़ों का कब्ज़ा हो गया।
अंग्रेजी शासन काल में यहाँ चाय के कई बागान स्थापित किये गए। लगभग दो सदियों तक, बेरीनाग और चौकोरी में कई हेक्टेयर क्षेत्र में चाय के बागान फैले हुए थे। 1864 में, ये बागान थॉमस मैकिंस और एडवियरस स्लेनेगर स्टेपॉर्ड के थे, जो ब्रिटेन में पंजीकृत एक कंपनी थी। 1869 में ये "कुमाऊँ-अवध प्लांटेशन कंपनी" के स्वामित्व में आये, और उसके बाद जेम्स जॉर्ज स्टीवेन्सन, ने एक पंजीकृत बिक्री पत्र द्वारा इन्हें खरीद लिया। 1919 में यह भूमि ठाकुर देव सिंह बिष्ट और चंचल सिंह बिष्ट ने खरीदी थी। 1964-65 में इस क्षेत्र में कुल 9,667 नाली (195.4 हेक्टेयर) क्षेत्र में चाय के बागान फैले हुए थे। गैज़ेटियर 1979 79
80-90 के दशकों में इन बागानों में चाय का उत्पादन समाप्त सा हो गया और फिर धीरे धीरे एक पूरे शहर ने यहां आकार ले लिया। बेरीनाग क्षेत्र राईआगर और उडियारी के माध्यम से आस-पास के अधिकतर हिस्सों से जुड़ा हुआ था, और इसी कारण 2004 में डीडीहाट तहसील के 298 गांवों को स्थानांतरित कर बेरीनाग तहसील का गठन कर दिया गया। 2014 में नगर के केंद्र से होकर जाने वाली सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो गयी; राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए नामक यह राजमार्ग बेरीनाग को अल्मोड़ा, बागेश्वर और गंगोलीहाट से जोड़ता है।In Uttarakhand, an entire town built on illegally owned land creates administrative riddle https://timesofindia.indiatimes.com/city/dehradun/in-ukhand-an-entire-town-built-on-illegally-owned-land-creates-administrative-riddle/articleshow/59533152.cms 29 नवम्बर 2017 11 July 2017 https://web.archive.org/web/20171222050735/https://timesofindia.indiatimes.com/city/dehradun/in-ukhand-an-entire-town-built-on-illegally-owned-land-creates-administrative-riddle/articleshow/59533152.cms 22 दिसंबर 2017 live
भूगोल तथा जलवायु
अंगूठाकार|2016 में बेरीनाग से पंचाचूली पर्वतमाला का दृश्य
बेरीनाग 29.776 डिग्री के अक्षांशों 80.056 डिग्री के देशान्तरों पर स्थित है। समुद्र तल से इसकी औसत ऊंचाई 1,895 मीटर (6,217 फीट) है। यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के 460 किमी उत्तर-पूर्व और राज्य की राजधानी देहरादून के 380 किमी पूर्व में स्थित है। बेरीनाग कुमाऊँ मण्डल के अंतर्गत आता है और यह कुमाऊँ के मुख्यालय नैनीताल के 160 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। बेरीनाग हिमालय पर्वतमाला की कुमाऊंनी पहाड़ियों में बसा है। नगर के आस पास फैले जंगलों में चीड़, बांज, देवदार और साल के पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं। यहाँ के अधिकतर पहाड़ चूना पत्थर, बलुआ पत्थर, स्लेट, गनीस और ग्रेनाइट इत्यादि के बने हैं।
बेरीनाग की जलवायु कुमाऊँ के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की तरह ही उप-ऊष्णकटिबंधीय हाईलैंड प्रकार की है; गर्मियों (जून) में औसत दैनिक तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है, जबकि सर्दियों (जनवरी) में यह लगभग -5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। वर्ष भर में औसत तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस तक की भिन्नता प्रदर्शित करता है। सबसे शुष्क और सबसे नम महीनों के बीच वर्षा का अंतर 424 मिमी रहता है। 9 मिमी औसत वर्षा के साथ नवंबर सबसे शुष्क माह है, जबकि 433 मिमी के औसत के साथ जुलाई में सबसे अधिक वर्षा होती है। कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार नगर की जलवायु का कोड "cwb" है।पील एम॰सी॰ फिनलेसन बी॰एल॰ मैक्महोन टी॰ए॰ २००७ Updated world map of the Köppen–Geiger climate classification कोपेन-गीजर जलवायु वर्गीकरण का अद्यतित विश्व मानचित्र हाइड्रोल॰ अर्थ सिस्ट॰ साईं॰ ११ १६३३-१६४४ 10.5194/hess-11-1633-2007 http://www.hydrol-earth-syst-sci.net/11/1633/2007/hess-11-1633-2007.html 1027-5606 en 13 जुलाई 2018 https://web.archive.org/web/20190816162501/https://www.hydrol-earth-syst-sci.net/11/1633/2007/hess-11-1633-2007.html 16 अगस्त 2019 live (प्रत्यक्ष: अंतिम संशोधित पेपर https://web.archive.org/web/20120203170339/http://www.hydrol-earth-syst-sci.net/11/1633/2007/hess-11-1633-2007.pdf 3 फ़रवरी 2012 )
y yes yes बेरीनाग 12.8 15.2 19.6 25.1 27.7 27 23.9 23.5 23.2 21.5 17.2 14.1 7.9 9.6 13.9 18.1 20.8 21.4 20.1 19.8 18.9 16.2 12.0 9.2 3.1 4.0 8.2 11.2 14 15.9 16.3 16.2 14.7 10.9 6.9 4.3 green 64 54 61 34 62 225 433 415 217 84 9 22 Climate-Data.orgClimate Berinag: Temperature, Climate graph, Climate table for Berinag https://en.climate-data.org/location/275156/ en.climate-data.org 21 June 2017 https://web.archive.org/web/20180713141633/https://en.climate-data.org/location/275156/ 13 जुलाई 2018 live
आवागमन
पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सड़क मार्ग ही बेरीनाग में यातायात का सबसे सुलभ साधन है। बेरीनाग राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए द्वारा अल्मोड़ा, बागेश्वर और गंगोलीहाट जैसे नगरों से जुड़ा हुआ है। इसके अतिरिक्त नगर से कुछ दूरी पर ही राईआगर तथा उडियारी बेंड हैं, जहाँ से क्रमशः सेराघाट-अल्मोड़ा तथा थल-डीडीहाट/मुनस्यारी को सड़कें निकलती हैं। यह नगर बस सेवा से कुमाऊँ के सभी प्रमुख नगरों से जुड़ा हुआ है।
पिथौरागढ़ में स्थित नैनी सैनी विमानक्षेत्र बेरीनाग से निकटतम हवाई अड्डा है, जो सड़क मार्ग से लगभग 90 किमी दूर है। लगभग 180 किमी की दूरी पर हल्द्वानी में स्थित काठगोदाम रेलवे स्टेशन नगर से निकटतम रेलवे स्टेशन है।
इन्हें भी देखें
पिथौरागढ़ ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
पिथौरागढ़ जनपद का आधिकारिक जालस्थल
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर
श्रेणी:पिथौरागढ़ जिला
श्रेणी:पिथौरागढ़ ज़िले के नगर
श्रेणी:उत्तराखण्ड में हिल स्टेशन